Rahu Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह के गोचर को बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इसका असर व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति और जीवन में होने वाले बड़े बदलावों पर पड़ता है। साल 2026 के अंत में राहु ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और राहु का शनि की राशि में गोचर करना कई राशियों के लिए शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। यह गोचर 5 दिसंबर 2026, शनिवार को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, राहु के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में तरक्की, धन लाभ और सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
Rahu Transit 2026: साल के अंत में राहु का होगा महागोचर, 4 राशियों के करियर और बिजनेस में आएगा बड़ा बदलाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Sat, 23 May 2026 08:53 PM IST
सार
साल 2026 के अंत में राहु ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु का गोचर कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है। इस दौरान कुछ राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन