Tri-Ekadash Yog 2026: 28 जून 2026 की सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर ग्रहों की एक विशेष स्थिति बनने जा रही है, जब मंगल और गुरु एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर स्थित होकर त्रिएकादश योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है, क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, बड़े बदलाव और प्रगति के अवसर लेकर आता है। इस समय कुछ विशेष राशियों के जातकों को करियर, धन और व्यक्तिगत जीवन में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं, जिससे उनके जीवन में उन्नति और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ।
बुद्धि और वाणी के दाता ग्रह बुध होंगे उदित, इन राशियों के जीवन पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
Venus Strong Remedies: कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए करें ये आसान उपाय, बढ़ेगा आकर्षण और मिलेगा सुख-सौभाग्य
2 of 6
आपको मनचाही सैलरी और बेहतर पद के साथ नए अवसर मिलने की प्रबल संभावना बन रही है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए त्रिएकादश योग का प्रभाव करियर और नौकरी के क्षेत्र में बेहद सकारात्मक रहने वाला है। लंबे समय से जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं या नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उनकी मेहनत अब रंग ला सकती है। इस दौरान आपको मनचाही सैलरी और बेहतर पद के साथ नए अवसर मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रयासों की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी शांति बनी रहेगी और पुराने विवाद दोबारा तनाव का कारण नहीं बनेंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय राहत देने वाला हो सकता है, खासकर त्वचा से जुड़ी परेशानियों में सुधार और निखार आने की संभावना है।
3 of 6
नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक शांति और स्थिरता लेकर आने वाला हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है, जिससे घर का वातावरण सकारात्मक और संतुलित रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनी रहेगी और धन से जुड़ी परेशानियाँ कम होंगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा और कामकाज स्थिर रूप से चलता रहेगा। कुछ लोगों के लिए घर बदलने या किसी नए स्थान पर शिफ्ट होने के योग भी बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है। कुल मिलाकर यह समय मानसिक राहत और पारिवारिक संतुलन प्रदान करेगा।
4 of 6
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक सुख और आर्थिक उन्नति लेकर आ सकता है। परिवार के सदस्यों का एक साथ आना और मिलकर समय बिताना आपको मानसिक खुशी देगा। पुराने मतभेद समाप्त होंगे और घर का माहौल पहले से अधिक शांत और सौहार्दपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। इससे भविष्य में स्थिरता आएगी। जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े निर्णय लेने का विचार भी मन में आ सकता है, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यह समय योजनाओं को मजबूत करने और भविष्य की नींव रखने के लिए अच्छा माना जा सकता है।
5 of 6
रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय व्यवसाय और स्वास्थ्य दोनों के दृष्टिकोण से शुभ संकेत दे रहा है। व्यापार से जुड़े लोगों को पुरानी अटकी हुई पेमेंट या रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर का वातावरण भी शांत और सकारात्मक रहेगा क्योंकि आप विवादों और तनावपूर्ण स्थितियों से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी सुधार देखने को मिलेगा और किसी पुरानी बीमारी या दर्द से राहत मिल सकती है। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे बढ़ने के नए अवसर देने वाला साबित हो सकता है।