फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prediction 2023: साल 2023 में गुरु के राशि परिवर्तन से बनेगा विपरीत राजयोग, इन राशि वालों के लिए शुभ

Mon, 19 Dec 2022 01:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 Dec 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Prediction 2023 Jupiter Transit In Mesh Rashi Will Make Vipreet Rajyog Luckyiest Zodiac Sign In 2023
guru gochar 2023 - फोटो : अमर उजाला

Prediction 2023: जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है। ज्योतिष में नया वर्ष शुरू होने पर साल भर में ग्रह-नक्षत्र के चाल की ज्योतिषीय गणनाएं की जाती हैं जिसके आधार पर भविष्यफल बताया जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 में कई ग्रहों राशि परिवर्तन होने वाला है। जिन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा उनमें शनि, राहु-केतु और गुरु प्रमुख हैं। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में गुरु का विशेष स्थान होता है यह सभी ग्रहों में सबसे शुभ फल प्रदान करते हैं। साल 2023 में गुरु 22 अप्रैल को अपनी खुद की राशि मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। गुरु के मेष राशि में गोचर होने से विपरीत राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष विपरीत राजयोग को बहुत ही शुभ योग बना जाता है। विपरीत राजयोग बनने से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि, वैभव और संपन्नता आती है। जिन जातकों की कुंडली में विपरीत राजयोग बनता है वे राजा की तरह जीवन व्यतीत करते हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में विपरीत राजयोग बनने से किन 3 राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 


वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
Prediction 2023 Jupiter Transit In Mesh Rashi Will Make Vipreet Rajyog Luckyiest Zodiac Sign In 2023
horoscope 2023 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
साल 2023 मकर राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गुरु के राशि परिवर्तन से बना विपरीत राजयोग कई तरह के सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपकी राशि में विपरीत राजयोग चौथे भाव में बनेगा। ज्योतिष में चौथा भाव भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इस कारण से 22 अप्रैल 2023 के बाद गुरु के राशि परिवर्तन आपके लिए काफी शानदार और सुखद परिणामों वाला साल साबित होगा। विपरीत राजयोग बनने से आप अपने जीवन में लग्जरी चीजों की उपयोग बढ़ेगा। मकान या जमीन में निवेश के लिहाज से साल बहुत अच्छे से बीतेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कई तरह के अच्चे अवसरों की प्राप्ति होगी। माता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

Prediction 2023 Jupiter Transit In Mesh Rashi Will Make Vipreet Rajyog Luckyiest Zodiac Sign In 2023
horoscope 2023 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
आपकी राशि से विपरीत राजयोग 10वें भाव में बनने जा रहा है। ज्योतिष में कुंडली का 10वां भाव कर्म और नौकरी का स्थान माना जाता है। साल 2023 के शुरूआती महीनों में बना विपरीत राजयोग कर्क राशि वालों की किस्मत बदल सकता है। इस राशि के जातकों को नौकरी में कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और पद में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ सकता है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा का भी योग बन रहा है। जो लोग कारोबार में हैं उन्हें व्यापार में विस्तार का अच्छा मौका मिल सकता है। इस विपरीत राजयोग के कारण नई तरह के व्यापारिक संबंध बन सकते हैं जो आगे चल आपको काफी फायदा पहुंचाएंगे।


वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
Prediction 2023 Jupiter Transit In Mesh Rashi Will Make Vipreet Rajyog Luckyiest Zodiac Sign In 2023
horoscope 2023 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
साल 2023 में बनने वाला विपरीत राजयोग आपकी राशि से पांचवें भाव में बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार कुंडली का पांचवां स्थान संतान, प्रेम संबंध और शिक्षा का होता है। ऐसे में धनु राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। जो लोग प्रेम विवाह के इच्छुक हैं उन्हें इसमें सफलता हासिल हो सकती है। वहीं संतान से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छात्रों के लिए यह विपरीत राजयोग अच्छी और सुखद खबर लेकर आ सकता है। 

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed