फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradosh Vrat: अक्तूबर में किस दिन रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत? जानें पूजा का शुभ समय और विधि

Wed, 01 Oct 2025 03:49 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 01 Oct 2025 03:49 PM IST
सार

Pradosh Vrat: जो भी व्यक्ति श्रद्धापूर्वक प्रदोष व्रत करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्तूबर में पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Pradosh Vrat in October date and shiv puja shubh muhurat pradosh vrat ka hai
Pradosh Vrat October 2025 - फोटो : freepik

Pradosh Vrat October 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अत्यधिक महत्व है। यह व्रत हर महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। माना जाता है कि इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों पर उनकी अनुकंपा बनी रहती है। शास्त्रों में वर्णन है कि जो भी व्यक्ति श्रद्धापूर्वक प्रदोष व्रत करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।


Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर महिलाएं क्यों देखती हैं छलनी से चांद, जानें मिट्टी के करवे का महत्व
ज्योतिषीय दृष्टि से भी प्रदोष व्रत अत्यंत लाभकारी माना गया है। यह व्रत चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करता है, जिससे मन को स्थिरता और शांति प्राप्त होती है। मानसिक संतुलन के लिए यह व्रत बहुत प्रभावी माना जाता है। अविवाहित कन्याओं के लिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इसके प्रभाव से योग्य जीवनसाथी मिलने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्तूबर में पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा। 

Pradosh Vrat in October date and shiv puja shubh muhurat pradosh vrat ka hai
अक्तूबर में प्रदोष व्रत कब है? - फोटो : अमर उजाला

अक्तूबर में प्रदोष व्रत कब है?
आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 4 अक्तूबर 2025 को शाम 5:08 बजे आरंभ होकर 4 अक्टूबर दोपहर 3:04 बजे समाप्त होगी। ऐसे में अक्तूबर माह का पहला प्रदोष व्रत 5 अक्तूबर, रविवार को रखा जाएगा। 

Pradosh Vrat in October date and shiv puja shubh muhurat pradosh vrat ka hai
प्रदोष व्रत की पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

  • सबसे पहले पूजा स्थान को स्वच्छ करके एक चौकी पर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करें।
  • शिवलिंग पर जल, दूध, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करें।
  • इसके बाद प्रभु को बेलपत्र, शमी के फूल और पुष्पमाला अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradosh Vrat in October date and shiv puja shubh muhurat pradosh vrat ka hai
प्रदोष व्रत की पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
  • शिव मंत्रों का उच्चारण करते हुए आराधना करें।
  • घी का दीपक प्रज्वलित कर पूजा संपन्न करें।
  • माता पार्वती को श्रृंगार का सामान चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।
  • अंत में प्रदोष व्रत की कथा सुनें या पढ़ें और शिव आरती करें।
विज्ञापन
Pradosh Vrat in October date and shiv puja shubh muhurat pradosh vrat ka hai
महामृत्युंजय मंत्र - फोटो : अमर उजाला

महामृत्युंजय मंत्र
ॐ हौं जूं सः ॐ भुर्भुवः स्वः  
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।  
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।  
ॐ स्वः भुः भुवः ॐ सः जूं हौं ॐ।।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed