फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2025 Upay: महाअष्टमी पर करें ये खास उपाय, विवाह और नौकरी में आ रही परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Mon, 29 Sep 2025 04:38 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 29 Sep 2025 04:38 PM IST
सार

यदि आपकी शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है या नौकरी और करियर में लगातार असफलता हाथ लग रही है, तो आप अष्टमी पर विशेष उपाय कर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
Mahashtami 2025 Date and Time Upay Remove Obstacles in Job Business and Marriage
महाअष्टमी पर करें महा उपाय - फोटो : Amar Ujala

Ashtami Tithi Upay for Remove Marriage and Job Obstacles: नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी के अलग-अलग स्वरूप की उपासना को समर्पित होता है। इसमें अष्टमी तिथि को विशेष रूप से शुभ और फलदायी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इस दिन मां दुर्गा की आराधना करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बरसती है। अष्टमी के दिन देवी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि महागौरी की कृपा से जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं और रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं। जो साधक निष्ठा और भक्ति से मां की साधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं धीरे-धीरे पूरी हो जाती हैं।


Maa Durga 108 Naam: नवरात्रि में करें देवी दुर्गा की अष्टोत्तर शतनामावली का जाप, घर आएगी सुख-समृद्धि
Kanya Pujan: इन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है नवरात्रि कन्या भोज की थाली, कन्या पूजन में न करें ये गलतियां

Mahashtami 2025 Date and Time Upay Remove Obstacles in Job Business and Marriage
विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के उपाय - फोटो : adobe

विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के उपाय
बहुत से लोगों के जीवन में विवाह से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। यदि बार-बार शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है या लंबे समय से रिश्ते में रुकावट आ रही हो, तो अष्टमी पर विशेष उपाय करना लाभकारी माना गया है।

  • इस दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • मां दुर्गा के समक्ष लाल फूल और सिंदूर अर्पित करें।
Mahashtami 2025 Date and Time Upay Remove Obstacles in Job Business and Marriage
विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के उपाय - फोटो : adobe
  • इसके बाद 108 बार यह मंत्र जप करें “ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि। नंदगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः।।”
  • साथ ही अष्टमी पर कन्याओं को भोजन कराना, उन्हें लाल चुनरी और चूड़ियां भेंट करना भी अत्यंत शुभ फलदायी होता है।
  • माना जाता है कि इस उपाय से विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं और शीघ्र विवाह योग बनता है।


Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन क्यों बोए जाते हैं जौ? जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Baby Born In Navratri: नवरात्रि में जन्मे बच्चों पर होती है माता रानी का विशेष कृपा, जानें इनकी खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashtami 2025 Date and Time Upay Remove Obstacles in Job Business and Marriage
नौकरी और व्यापार से जुड़ी समस्याओं के लिए उपाय - फोटो : adobe stock

नौकरी और व्यापार से जुड़ी समस्याओं के लिए उपाय
यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और सफलता नहीं मिल रही है, तो अष्टमी के दिन आप कुछ विषेश उपाय करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।  

  • महाअष्टमी के दिन मां महागौरी को सफेद पुष्प और नारियल अर्पित करें।
  • 108 बार यह मंत्र जपें “ॐ देवी महागौर्यै नमः।।”
विज्ञापन
Mahashtami 2025 Date and Time Upay Remove Obstacles in Job Business and Marriage
नौकरी और व्यापार से जुड़ी समस्याओं के लिए उपाय - फोटो : adobe
  • इस दिन मां को दूध से बने व्यंजन का भोग और जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र व मिठाई दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। 
  • ऐसा करने से करियर में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं और नए अवसर प्राप्त होते हैं।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed