फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Planet Transits: अगस्त महीने में इन बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, 4 राशि वालों का हो सकता है भाग्योदय

Tue, 19 Jul 2022 03:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
planet transit in august month sun mercury and venus transit in august good impact on these 4 zodiac signs
august calendar 2022: अगस्त माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। हर एक माह कोई न कोई ग्रह राशि परिवर्तन अवश्य करता है। इसके अलावा ग्रहों की युति, मार्गी और वक्री भी होते हैं। जल्द ही अगस्त का महीना शुरू होने वाला है। अगस्त का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला है। अगस्त माह में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जिसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों पर अवश्य ही पड़ेगा। अगस्त महीने का सबसे पहला राशि परिवर्तन 09 अगस्त होगा। इस दिन व्यापार और वाणी के देवता ग्रह बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। फिर इसके बाद दूसरा राशि परिवर्तन 11 अगस्त को होगा। इस दिन शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध और शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन के बाद माह का तीसरा राशि परिवर्तन 17 अगस्त को होगा। 17 अगस्त को सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। फिर इसके बाद चौथा राशि परिवर्तन 26 अगस्त को होगा। इस दिन दोबारा से बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

planet transit in august month sun mercury and venus transit in august good impact on these 4 zodiac signs
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
अगस्त के महीने में इन राशियों का होगा भाग्योदय

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना काफी शानदार रहने वाला होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्य में सफलता प्राप्त का महीना रहेगा। इस महीने में आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। बिगड़े हुए काम जल्द से जल्द बनेंगे। नौकरी में आपके काम की प्रशंसा होगी। नई नौकरी प्राप्त करने के अच्छे मौके मिलेंगे। लेकिन सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।
planet transit in august month sun mercury and venus transit in august good impact on these 4 zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- अगस्त का महीना आपके लिए काफी सुखद रहने वाला सिद्ध होगा। कार्यों में लगातार अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी। धन लाभ होंगे। आपके खर्चे सीमित होंगे। परिवार में शांति का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। नई नौकरी के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। वेतन में बढ़ोतरी के संकेत हैं। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि के योग दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
planet transit in august month sun mercury and venus transit in august good impact on these 4 zodiac signs
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- इस राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बहुत ही अच्छे तरीके से बीतेगा। अचानक कहीं से धन लाभ के संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। चारो तरफ से खुशियों की बरसात होगी और भाग्योदय होगा। व्यापार में लगे हुए जातकों के लिए कमाई के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। कोई बड़ी डील आपके हाथ में लग सकती है। कानून मामलों में विजय प्राप्ति करने का महीना होगा। धर्म-कर्म में उत्साह के साथ काम पूरे होंगे।
विज्ञापन
planet transit in august month sun mercury and venus transit in august good impact on these 4 zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - अगस्त माह में तीन प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों लिए एक साथ कई खुशियां मिलेगी। अधूरे पड़े कार्य जल्दी से पूरे होंगे जिस कारण से आपकी आय में अच्छा इजाफा देखने को मिलेग। इस माह सिंह राशि के जातकों को मनचाही नौकरी प्राप्त होने के अच्छे संकेत हैं। सौभाग्य में वृद्धि होगी। जिसके चलते आपको हर एक काम में सफलताएं मिलेंगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed