फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 19 July: इन चार राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा शुभ, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Tue, 19 Jul 2022 06:11 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 19 Jul 2022 06:11 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज कार्यक्षेत्र में किसी पिछली की हुई गलती को लेकर परेशान थे,तो वह आपके सामने आ सकती है और उसमें आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ेगी। यदि आप अपने पुराने कर्जे की वसूली करने जाएंगे,तो आपको उसमें कुछ धन अवश्य प्राप्त होगा। आप आलस्य के कारण किसी नए कार्य में हाथ डालने से बचेंगे। मित्रों के साथ आप सैर सपाटे पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको माता पिता से सलाह लेकर जाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके कंधों पर कुछ अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। घर परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी,क्योंकि संतान या घर परिवार में किसी के विवाह में यदि समस्या आ रही थी,तो आपको समस्या का समाधान खोजना होगा। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर भी जा सकते हैं,जो आपके लिए मानसिक शांति लेकर आएंगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी गरीब व्यक्ति के दान पुण्य के कार्यों में धन लगाना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपको काफी कठिनाई के बावजूद कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है। आपको कुछ नई योजनाओं में निवेश करने का मौका मिलेगा,जो भविष्य में चलकर आपके लिए भरपूर लाभ देगी,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके कार्यों में रुकावट डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं,जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग यदि किसी व्यक्ति से वाद-विवाद में पड़े,तो वह उनकी छवि को खराब करने की कोशिश करेगा,इसलिए सावधान रहें।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपको किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि कोई वाद विवाद चल रहा है,तो उसे भी समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। आपको दूसरों के लिए अच्छा सोचना होगा,नहीं तो गलत भावना रखने के कारण आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। आवेश में आप कभी-कभी कोई भारी गलती कर बैठते हैं,जो बाद में आपकी परेशानी बन जाती हैं। आपका कोई अपना परिजन आपके साथ धोखा कर सकता है,इसको लेकर आप परेशान रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed