New Year Sagittarius Horoscope: धनु राशि के जातक हमेशा सत्य की खोज में रहते हैं। इसका प्रतीक धर्नुधर है, जिसके पीछे का शरीर घोड़े का होता है। ज्ञान और गति इस राशि का जीवन के प्रति व्यापक दृष्टिकोण है। मजा करने वाले, थोड़े लापरवाह और उत्साह से भरे ये लोग विस्तार पूर्वक जीवन जीने में विश्वास करते हैं। ईमानदार और कभी-कभी उद्दंड धनु जातक चुनौतियों को स्वीकारना पसंद करते हैं। हालांकि ये खुद को बुद्धिजीवी से ज्यादा साहसी के रूप में देखते हैं। ये पढ़ने, लिखने, और अज्ञात विषयों की खोज करने में आनंद लेते हैं। आप सभी के मं में सवाल उठ रहा होगा कि आने वाला नया साल धनु राशि के जातकों के लिए क्या लेकर आएगा। आइए जानते हैं धनु राशि के जातकों के लिए साल 2024 में होने वाली 10 भविष्यवाणी।
{"_id":"657808e8a506a01b2b08666f","slug":"new-year-prediction-2024-yearly-horoscope-2024-of-sagittarius-dhanu-zodiac-sign-and-big-prediction-in-hindi-2023-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year Prediction 2024:धनु राशि के जातकों को नए साल में मिलेगी पदोन्नति, जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
New Year Prediction 2024:धनु राशि के जातकों को नए साल में मिलेगी पदोन्नति, जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी
Tue, 26 Dec 2023 05:44 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
dhanu varshik rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
dhanu varshik rashifal 2024
- फोटो : Istock
- धनु राशि के जातकों के लिए लग्नेश बृहस्पति साल की शुरुआत में पंचम भाव में मार्गी होंगे। देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। खास तौर से छात्र वर्ग के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। इसके अलावा आपको लाभ भी प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में काम कर रहे जातकों को अच्छी सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति होगी और सोने चांदी में किए गए निवेश से भी भविष्य में मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।
dhanu varshik rashifal 2024
- फोटो : amar ujala
- धनु राशि के जातकों के लिए शनि देव पूरे 2024 में तीसरे भाव में गोचर करेंगे और इस भाव में शनि देव का गोचर आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। शनि के इस भाव में गोचर से आपकी मेहनत बढ़ने वाली है और इसके शुभ परिणाम भी आपको प्राप्त होंगे। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि भी संभव है। भाई बहनों से मनमुटाव खत्म होने की संभावना है। तकनीकी रूप से भी आप सक्षम होने की ओर गति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
dhanu varshik rashifal 2024
- ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य 14 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे और देवगुरु बृहस्पति के साथ 12 वर्ष के पश्चात उनकी युति होगी। लग्नेश और भाग्येश की यह युति आपके जीवन को पूरे तरीके से बदलने का कार्य करेगी। इस दौरान आपके घर में किसी संतान का आगमन भी हो सकता है। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। इसके अलावा सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। अगर आप शिक्षक है तो इस दौरान आपके सम्मान की वृद्धि भी संभव है।
विज्ञापन
dhanu varshik rashifal 2024
- फोटो : Pixabay
- धनु राशि के जातकों के लिए साल 2024 में एक बड़ा परिवर्तन तब होगा जब आपके लग्न के स्वामी देवगुरु बृहस्पति छठे भाव में गोचर करेंगे। पूरे वर्ष 1 मई के पश्चात उनका गोचर छठे भाव में ही होगा। ऐसे में देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करने का काम करेगा। खासतौर से जो किडनी और लीवर के पेशेंट हैं उन्हें अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। हालांकि कार्यस्थल के लिहाज से देखें तो देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर आपको अपने ऑफिस में अच्छे परिणाम देगा और विदेशी संबंधों से भी लाभ होने की संभावना है। इस साल आपकी पूजा पाठ में रूचि बढ़ सकती है वहीं कर्म कांड से भी लाभ प्राप्त होगा।