New Year Capricorn Horoscope: मकर राशि के जातक अपने दृष्टिकोण के बारे में सतर्क होते हैं। ये अपनी प्रगति और समृद्धि को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और किसी भी तरह के आसान रास्ते से नफरत करते हैं। ये कठोर और दंभी माने जाते हैं, पर ये वास्तव में विनम्र और पोषक विचारधारा के धनी होते हैं। जब इनके चरित्र के दूसरे पक्ष को देखा जाता है, तब इनके प्यार और देखभाल के पक्ष का पता चलता हैं। ये अपने काम और महत्वाकांक्षा के शीर्ष तक पहुंचने के लिए छुट्टी के दिन भी कार्य करने से घबराते नहीं हैं। ये कैसी भी उलझन हो सुलझा लेते हैं। आप सभी के मन में सवाल उठ रहा होगा कि आने वाला नया साल मकर राशि के जातकों के लिए क्या लेकर आएगा। आइए जानते हैं मकर राशि के जातकों के लिए साल 2024 में होने वाली 10 भविष्यवाणी।
{"_id":"65780f00493a11e507065433","slug":"new-year-prediction-2024-yearly-horoscope-2024-of-capricorn-makar-zodiac-sign-and-big-prediction-in-hindi-2023-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year Prediction 2024: मकर राशि वालों के लिए नया साल लाएगा तरक्की, जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
New Year Prediction 2024: मकर राशि वालों के लिए नया साल लाएगा तरक्की, जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी
Tue, 26 Dec 2023 05:44 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
मकर राशिफल वार्षिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशिफल वार्षिक 2024
- देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली में द्वादश और तीसरे भाव के स्वामी है और उनका गोचर आपके चौथे भाव में है। साल की शुरुआत में देव गुरु आपके इस भाव में मार्गी हो जाएंगे। देव गुरु के मार्गी होने से आपको उस भाव से जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके परिवार में सुख शांति स्थापित होगी। आप नया मकान लेने में सफल हो सकते है। इसके अलावा आपके घर में किसी बड़े मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। आपकी मां की सेहत भी अच्छी रहेगी।
मकर राशिफल वार्षिक 2024
- फोटो : NASA
- मकर राशि के जातकों के लिए शनिदेव पूरे साल 2024 में दूसरे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में शनि देव का गोचर आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में थोड़ा उलझा सकता है। पैतृक सम्पत्ति के विवाद में भी आपको पूरी तरह से सावधान रहना होगा। अष्टम भाव पर शनि की दृष्टि होने से आपको अपने कार्यो में बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि लाभ स्थान पर शनि का प्रभाव कारोबारी जातकों को अच्छा मुनाफा दिलवाने का भी काम करेगा। साल भर अत्यधिक मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर राशिफल वार्षिक 2024
- फोटो : iStock
- ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य अपनी उच्च राशि में 14 अप्रैल को गोचर करेंगे और देव गुरु से 12 साल के बाद युति करेंगे। ऐसे में सूर्य गुरु की युति आपके चौथे भाव को प्रभावित करेगी। इस समय आपको अपनी योजनाओं के अच्छे परिणाम प्राप्त होने की पूरी सम्भावना है। शिक्षक वर्ग के लिए यह समय प्रसिद्धि और उन्नति का रहने वाला है। अगर आप राजनीति में है तो आपके लिए आगे बढ़ने का मौका अच्छा है। सरकारी नौकरी में भी चयन की खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन
मकर राशिफल वार्षिक 2024
- साल 2024 में 1 मई के बाद देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के पंचम भाव में गोचर करेंगे जो कि एक बड़ा परिवर्तन लाने वाले है। इस साल मई के बाद का समय छात्र वर्ग के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। प्रेम संबंधो में जो ग़लतफ़हमी थी वो अब खत्म हो जानी है। इसके अलावा आपके घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। आपके भाग्य की वृद्धि होगी और अपने पिता और गुरुओं के सहयोग से आपका कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। जीवन में मित्र भी सहायक सिद्ध होंगे।