फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: साल 2024 सिंह राशि वालों के लिए क्या सौगात लाया है? जानें साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी

Tue, 26 Dec 2023 05:44 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Leo Singh zodiac sign and big prediction in hindi
Singh rashi ka varshikfal 2024 - फोटो : अमर उजाला

New Year 2024 Leo Prediction: साल 2024 सिंह राशि के लिए एक भाग्यशाली वर्ष है - यह आपको कुछ लंबे समय से लंबित सपनों को पूरा करने में मदद करेगा और करियर, वित्त और रिश्ते में प्रगति के अवसर लाएगा। बृहस्पति और शनि के सहयोग से आपको पूरे वर्ष अवसर, कड़ी मेहनत करने की क्षमता और महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होंगी। दूसरी ओर, शुक्र और बृहस्पति आपके प्रेम/वैवाहिक रिश्ते को मजबूत करेंगे। सिंह राशि के जातक बहुत ही जुनूनी होते हैं। वह अपने रिश्तो में पूरे दिल से इन्वेस्ट करते हैं। सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ बहुत ही रोमांटिक होती है। सिंह राशि के जातकों का आपसी प्रेम बहुत ही गहरा होता है जिससे इनके रिश्तो की बॉन्डिंग और स्ट्रांग होती है। सिंह राशि के जातकों में गजब की कम्युनिकेशन स्किल होती है। इस वजह से वह अपनी भावनाओं को बहुत ही अच्छी तरह से इजहार कर पाते हैं। इस गुण के कारण वह अपने लाइफ पार्टनर को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पाते हैं। इस वजह से सिंह वालों की बॉन्डिंग बहुत ही स्ट्रांग होती है। आइए जानते हैं साल 2024 सिंह राशि के लिए क्या सौगात लेकर आए हैं। आइए जानते हैं सिंह राशि के जातकों के लिए साल की 10 बड़ी भविष्यवाणी की गई है। 

New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Leo Singh zodiac sign and big prediction in hindi
Singh rashi ka varshikfal 2024
  • साल 2024 की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति आपके भाग्य स्थान में गोचर करते हुए मार्गी हो जाएंगे। देव गुरु आपके पंचम और अष्टम भाव के स्वामी है। ऐसे में देव गुरु का मार्गी होना आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। जो नव विवाहित है उन्हें संतान प्राप्ति की सम्भावना दिखाई दे रही है। साल के शुरू के 4 महीने आपको शेयर मार्किट में अच्छा लाभ और मुनाफा प्राप्त हो सकता है। छात्र वर्ग के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग दिखाई दे रहे है। 
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Leo Singh zodiac sign and big prediction in hindi
Singh rashi ka varshikfal 2024 - फोटो : Pixabay
  •  सिंह राशि के लिए शनि देव अशुभ फल कारक और प्रबल मारकेश है वही लग्नेश सूर्य के शत्रु भी है। ऐसे में साल भर शनि का गोचर आपके सप्तम भाव में होने जा रहा है। इस समय आपको न सिर्फ आपकी पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा बल्कि किसी भी प्रकार के मनमुटाव को टालना होगा। इस समय आप अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करने की सोच रहे है तो सोच समझकर ही आगे बढ़ना होगा। इस साल आपको आर्थिक पक्ष को लेकर भी सजग रहना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Leo Singh zodiac sign and big prediction in hindi
Singh rashi ka varshikfal 2024
  • इस साल 14 अप्रैल को सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे और 12 साल बाद मेष राशि में विराजमान गुरु से युति करने वाले है। ऐसे में आपको लग्नेश और पंचमेश की युति का लाभ प्राप्त होगा। इस समय आपकी संतान पर आपको गर्व होगा और आपको समाज में अच्छा मान सम्मान प्राप्त होने के योग भी दिखाई दे रहे है। इस समय आपको अपने पिता की ओर से धन भी प्राप्त हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर गुरु से हुई मीटिंग जीवन बदलने का काम करेगी। 
विज्ञापन
New Year Prediction 2024 Yearly horoscope 2024 of Leo Singh zodiac sign and big prediction in hindi
Singh rashi ka varshikfal 2024 - फोटो : iStock
  • इस साल मई के महीने में सबसे शुभ ग्रह गुरुदेव राशि बदलने वाले है। मेष राशि से निकलकर वो वृष राशि में गोचर करेंगे गुरु का यह गोचर आपके दशम भाव में होगा जो कि कार्य स्थल को सबसे अधिक प्रभावित करेगा। गुरु आपके अष्टम भाव के स्वामी है ऐसे में आपको अचानक से कोई बड़ा मुनाफा जून के महीने में प्राप्त हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि या तो आपको मनचाही नौकरी मिल जाए या आपको अपनी ही कंपनी में अच्छा प्रमोशन मिल जाए। सब शुभ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed