New Year Horoscope 2024 Taurus: साल 2024 शुरु होने वाला है। साल 2024 को लेकर अगर आपके मन में कोई भी उत्सुकता है तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में, हम यह अनुमान लगाने का प्रयास करते हैं कि वर्ष 2024 में वृषभ राशि वालों के जीवन में क्या बदलाव आएंगे। क्या 2024 आपके लिए उन्नति का वर्ष होगा, या आपको इस वर्ष को भी अपनी कड़ी मेहनत से शांत करना होगा, और तभी तुम कुछ हासिल कर पाओगे? वृष राशि के व्यक्ति व्यावहारिक, स्थायी और विश्वसनीय होते हैं। जिन्दगी इनके सामने जैसी आती है, ये उसी के हिसाब से अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते जाते हैं, लेकिन इनकी चाल धीमी रहती है। इनकी ताकत इनका स्थायित्व, ईमानदारी और कड़ा संकल्प होता है। इन्हे अपने मार्ग से डिगाने या इनका ध्यान भटकाना बहुत कठिन होता है। आइए जानते हैं साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी के बारे में ।
{"_id":"656845bad5414787bc06f2c1","slug":"new-year-horoscope-2024-taurus-prediction-2024-vrishabh-rashifal-2024-ki-10-badi-bahvishywani-in-hindi-2023-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृषभ राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी ! क्या होगा आपके साथ ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
वृषभ राशि के लिए साल 2024 की 10 बड़ी भविष्यवाणी ! क्या होगा आपके साथ ?
Tue, 26 Dec 2023 05:37 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
vrishabh rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
vrishabh rashifal 2024
- साल की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति आपके द्वादश भाव में मार्गी हो जाएंगे। देव गुरु आपके अष्टम और लाभ स्थान के स्वामी होकर विदेश भाव में मार्गी हो जाएंगे। इससे ना सिर्फ आपकी सेहत में सुधार होगा बल्कि आपके बढ़ते खर्चों पर भी लगाम लगने वाली है। इसके अलावा आपके जीवन में जो रूकावट आ रही थी वो भी अब दूर होना शुरू हो जानी है। इसके अलावा विदेश में काम कर रहे जातकों को भी लाभ होने की पूरी सम्भावना दिखाई दे रही है।
vrishabh rashifal 2024
- आपकी कुंडली में इस समय देव गुरु बृहस्पति विपरीत राजयोग बना रहे है। अष्टम भाव के स्वामी होकर मई के महीने तक उनका गोचर आपके द्वादश भाव में होगा ,इस प्रभाव से आपको विपरीत राजयोग के परिणाम प्राप्त होंगे। अगर आपको कोई क़ानूनी समस्या आ रही थी तो अब उसका समाधान नए साल में आपको मिलने वाला है। नए साल में आपको गुरु के प्रभाव से आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। गूढ़ विधाओं में आपकी रूचि बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vrishabh rashifal 2024
- साल 2024 के शुरू के 4 महीने की बात करे तो आपके द्वादश भाव में विराजमान गुरु पर शनि देव की तीसरी दृष्टि आ रही है। ज्योतिष के नियम के अनुसार यह आपके लिए बेहद शुभ योग कहा जा सकता है। द्वादश भाव एक नई शुरुआत का भाव है। ऐसे में गुरु और शनि दोनों का इस भाव पर प्रभाव जीवन को एक नई दिशा देने का काम कर सकता है। एकांत में स्वयं को ले जाकर जब आप लक्ष्यों का अवलोकन करेंगे तो उन्हें प्राप्त करने का रास्ता भी दिखाई दे जाएगा।
विज्ञापन
vrishabh rashifal 2024
- इस साल राहु महाराज पूरे वर्ष आपके एकादश भाव में विराजमान रहने वाले है। राहु देव को आज के समय में सबसे प्रबल भौतिकता का कारक माना जाता है, ऐसे में ऐसा माना जा सकता है कि पुरे वर्ष भर आपको न सिर्फ अच्छा लाभ प्राप्त होगा बल्कि धन की आवक भी अच्छी होगी। इस साल आपके भाई और आपके मित्र भी आपके सहायक सिद्ध होंगे। राहु की कृपा से राजनीति में सक्रिय रूप में काम कर रहे जातकों को उच्च पद की प्राप्ति संभव दिखाई दे रही है।