फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2026: नए साल पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, घर में होगी बरकत

Wed, 31 Dec 2025 11:10 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 31 Dec 2025 11:10 AM IST
सार

Paush Purnima 2026 Daan: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस वर्ष पौष पूर्णिमा विशेष शुभ योग में पड़ रही है, जिससे इस दिन किए गए दान-पुण्य का महत्व और भी बढ़ जाता है। पौष पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान करने से वर्ष भर धन-समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन
New Year 2026 Daan Upay According To Zodiac Sign Paush Purnima 2026 daan samagri
पौष पूर्णिमा 2026 राशि के अनुसार दान - फोटो : Amar Ujala

Paush Purnima 2026 Date: नया साल अपने साथ नई ऊर्जा, नया उत्साह और नई उम्मीदें लेकर आता है। माना जाता है कि नए साल की शुरुआत हम जिस तरह करते हैं, पूरे साल उसकी ऊर्जा बनी रहती है। खास बात ये है कि इस साल नए साल पर पौष पूर्णिमा का संयोग बन रहा है। इस माह की पूर्णिमा को अत्यंत शुभ तिथि माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस वर्ष पौष पूर्णिमा विशेष शुभ योग में पड़ रही है, जिससे इस दिन किए गए दान-पुण्य का महत्व और भी बढ़ जाता है। पौष पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान करने से वर्ष भर धन-समृद्धि बनी रहती है।



कब मनाई जाएगी पौष पूर्णिमा
पौष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को शाम 6 बजकर 53 मिनट से होगी, जबकि इसका समापन 3 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर होगा। उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए स्नान-दान की पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी।
Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें शुभ मुहूर्त और दान का महत्व

New Year 2026 Daan Upay According To Zodiac Sign Paush Purnima 2026 daan samagri
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

राशि अनुसार करें ये दान

मेष राशि

मंगल ग्रह की राशि मेष के जातक पौष पूर्णिमा पर लाल वस्त्र, मसूर दाल, शहद या लाल रंग के फलों का दान करें। इससे साहस, ऊर्जा और धन में वृद्धि होती है, साथ ही कर्ज से राहत मिलती है।

New Year 2026 Daan Upay According To Zodiac Sign Paush Purnima 2026 daan samagri
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
शुक्र ग्रह से संबंधित वृषभ राशि के लोग कंबल, सफेद मिठाई, चावल, घी, दही या सफेद तिल का दान करें। इससे सुख-सुविधाओं और वैभव में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2026 Daan Upay According To Zodiac Sign Paush Purnima 2026 daan samagri
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
बुध ग्रह की राशि मिथुन के जातक हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां, आंवला, हरे वस्त्र या स्टेशनरी का दान करें। इससे व्यापार और करियर में प्रगति होती है।

विज्ञापन
New Year 2026 Daan Upay According To Zodiac Sign Paush Purnima 2026 daan samagri
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
चंद्रमा की राशि कर्क के लोग दूध, चावल, सफेद मिठाई, चांदी, मिश्री या जल का दान करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed