फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध-शनि समेत इन पांच ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, वसंत पंचमी से पहले चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Wed, 29 Jan 2025 03:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 29 Jan 2025 03:27 PM IST
सार

वसंत पंचमी से पहले कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाला है। पांच ग्रहों की चाल में बदलाव का असर कुछ राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
navpancham yoga make basant panchami these zodiac sign could be lucky
नवपंचम राजयोग - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ हर के व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि वसंत पंचमी से पहले कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाला है। पांच ग्रहों की चाल में बदलाव का असर कुछ राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। 28 जनवरी को शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में गोचर कर चुके हैं। इसके अलावा देवगुरु बृहस्पति 30 जनवरी को बुध के नक्षत्र में गोचर हुए हैं। इसके अलावा 31 जनवरी को सूर्य और गुरु 120 अंश पर होकर नवपंचम नाम का योग का निर्माण होगा। वहीं वसंत पंचमी के एक दिन पहले यानी 01 फरवरी को शुक्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन कई ग्रहों की चाल में बदलाव का प्रभाव कुछ राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को इसका फायदा मिलेगा। 



Shukra Gochar 2025: शुक्र का मीन राशि में परिवर्तन, जानिए किन राशि वालों को होगा फायदा

navpancham yoga make basant panchami these zodiac sign could be lucky
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए वसंत पंचमी के पहले पांच ग्रहों की चाल में बदलाव के शुभ संकेत हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जिन लोगों के काम अधूरे हैं या फिर जिन्हे सफलता नहीं मिल पा रही है उनको कामयाबी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। करियर में तरक्की के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। और शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। 
navpancham yoga make basant panchami these zodiac sign could be lucky
- फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए पांच ग्रहों की चाल में बदलाव अच्छा साबित हो सकता है। कुछ नए और अलग तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि के संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग किसी कारोबार में हैं उन्हे कोई नया आर्डर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
navpancham yoga make basant panchami these zodiac sign could be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए पांच प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव का असर बहुत ही शुभ साबित होगा। इस राशि के जातकों को शुभ समाचार की प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। निवेश से अच्छा खासा धन एकत्रित हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। काम को लेकर चिंताएं अब दूर होंगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed