फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर त्रिग्रही योग, इन तीन राशियों को हो सकता है अचानक से धन लाभ

Wed, 29 Jan 2025 01:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 29 Jan 2025 01:04 PM IST
सार

मौनी अमावस्या पर चंद्रमा, सूर्य और बुध तीनों ही शनि की राशि मकर में हैं। इन तीन ग्रहों के मकर राशि में युति से त्रिवेणी योग निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन
Mauni Amavasya 2025 Shubh Yog These Zodiac Sign Will Be Lucky
Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग - फोटो : अमर उजाला

Mauni Amavasya 2025: आज मौनी अमावस्या का पर्व है और इस साल मौनी अमावस्या पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बना हुआ है। दरअसल दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ 144 वर्षों बाद प्रयागराज में जारी है। 13 जनवरी से महाकुंभ आरंभ हुआ और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। प्रयागराज में चले रहे महाकुंभ के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। वैदि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल मौनी अमावस्या पर काफी दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल मौनी अमावस्या के दिन तीन प्रमुख ग्रह एक ही राशि में है, जिसके कारण त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। मौनी अमावस्या पर चंद्रमा, सूर्य और बुध तीनों ही शनि की राशि मकर में हैं। इन तीन ग्रहों के मकर राशि में युति से त्रिवेणी योग निर्माण हो रहा है। वहीं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, मकर राशि पर बुध की नवम द्दष्टि होने से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। मौनी अमावस्या पर स्नान करने का विशेष महत्व होता है और दुर्लभ संयोग के चलते सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस संयोग से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां है जो बहुत ही भाग्यशाली साबित होने वाली है। 



 Mauni Amavasya Live: मौनी अमावस्या आज, जानें घर बैठे किस तरह पा सकते हैं कुंभ स्नान का पुण्य

Mauni Amavasya 2025 Shubh Yog These Zodiac Sign Will Be Lucky
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्या पर बना शुभ संयोग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में अच्छी और शुभ खबरें मिल सकती है। कर्क राशि के जातकों में यह त्रिग्रही योग सातवें भाव में होगा। ऐसे में जो लोग किसी के साथ कोई काम साझेदारी में कर रहे हैं उनको अच्छा लाभ मिल और अच्छी सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। संपत्ति से संबंधित कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। भाग्य प्रबल रहेगा।

Mauni Amavasya 2025 : आज मौनी अमावस्या पर बन रहा है अतिशुभ संयोग, जानें क्या करें, क्या नहीं

Mauni Amavasya 2025 Shubh Yog These Zodiac Sign Will Be Lucky
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर तीन प्रमुख ग्रहों की युति से बना त्रिग्रही शुभ संयोग तुला राशि के जातकों के लिए उनके चौथे भाव में बनेगा। कुंडली का चौथा भाव सुख का होता है। ऐसे में आपको वह सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी जिसकी आपको इच्छा है। कार्य में आ रही बाधाएं अब खत्म होगी और कामकाज बड़ी ही आसानी के साथ पूरे होंगे। करियर में आपको आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा।  

Mauni Amavasya 2025: आज मौनी अमावस्या के दिन जरूर करें इस चालीसा का पाठ, मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Mauni Amavasya 2025 Shubh Yog These Zodiac Sign Will Be Lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्या पर बना शुभ योग आपके जीवन में सुखद परिवर्तन लाएगा। त्रिग्रही योग का निर्माण आपके लिए शुभ और अपार सफलता की प्राप्ति के संकेत है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

Mauni Amavasya 2025: जानें मौनी अमावस्या पर मौन व्रत का समय, नियम और महत्व


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed