फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navpancham Rajyog 2025: शनि-शुक्र से बना नवपंचम राजयोग, इन राशियों के लिए आने वाला दिन रहेगा भाग्यशाली

Wed, 27 Aug 2025 02:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 27 Aug 2025 02:06 PM IST
सार

ज्योतिष में नवपंचम राययोग को बहुत ही शुभ योगों में माना जाता है। शनि-शुक्र के 120 डिग्री के होने पर इस तरह का राजयोग बनाता है, जिससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
Navpancham Rajyog 2025 Shani Shukra Yuti Positive Impact On These Zodiac Sign
नवपंचम राजयोग - फोटो : अमर उजाला
बीते 26 अगस्त 2025 को शनि और शुक्र दोनों ही ग्रह एक दूसरे से 120 अंश पर मौजूद होकर नवपंचम राजयोग का निर्माण हुआ था। ज्योतिष में नवपंचम राययोग को बहुत ही शुभ योगों में माना जाता है। ज्योतिष में शनिदेव को सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि दूसरी राशि में गोचर करते हैं। लेकिन इन ढाई वर्षों के दौरान शनि की अन्य दूसरे ग्रहों के साथ युति होती है। आपको बता दें कि शनि अभी मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं जहां पर शुक्र के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण किया हुआ है। इस राजयोग के चलते कुछ राशि वालों को बहुत फायदा मिलने वाला है। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं। 
Navpancham Rajyog 2025 Shani Shukra Yuti Positive Impact On These Zodiac Sign
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके जो काम अधूरे थे उनके पूरे होने की पूरी संभावना है। इस दौरान आपको कहीं से अचानक से बड़ा धन लाभ हो सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। आपके जीवन में कई तरह की खुशियों की दस्तक हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 

साप्ताहिक राशिफल: अगस्त का आखिरी हफ्ता 5 राशियों के लिए होगा करामाती, पढ़ें चमकेंगी ये राशियां



 
Navpancham Rajyog 2025 Shani Shukra Yuti Positive Impact On These Zodiac Sign
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि-शुक्र से बना नवपंचम राजयोग एक साथ कई तरह की खुशियों को लेकर आने वाला है। आपको इस दौरान किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के कई मौके एक के बाद एक मिलेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। इस दौरान जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होंगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। 

MahaBhagya Yog: 48 घंटे बाद शुरू होगा शुभ संयोग, मां लक्ष्मी करेंगी इन राशियों पर विशेष कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Navpancham Rajyog 2025 Shani Shukra Yuti Positive Impact On These Zodiac Sign
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि-शुक्र की युति से बना नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। व्यापार और करियर में अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको बता दें कि शनि मीन राशि में ही वक्री अवस्था में हैं और शुक्र कर्क राशि में विरामान होकर आपकी राशि से पंचम भाव में है। इस दौरान छात्रों के लिए कई तरह के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। 

Solar Eclipse of 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सितम्बर की इस तारीख को,जानिए किन 3 राशियों को रहना है सतर्क



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed