{"_id":"68a9b6d78ae4b72533050157","slug":"weekly-horoscope-august-25-to-31-2025-saptahik-rashifal-mesh-mithun-tula-kumbh-in-hindi-2025-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल: अगस्त का आखिरी हफ्ता 5 राशियों के लिए होगा करामाती, पढ़ें चमकेंगी ये राशियां","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल: अगस्त का आखिरी हफ्ता 5 राशियों के लिए होगा करामाती, पढ़ें चमकेंगी ये राशियां
Mon, 25 Aug 2025 06:00 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:00 AM IST
सार
Saptahik Rashifal 25-31 August 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : amarujala
Weekly Rashifal 25-31 August 2025: इस सप्ताह 25 से 31 अगस्त 2024 तक सभी राशियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। कुछ राशियों को अपने प्रयासों में सफलता और मनचाही उपलब्धि हासिल होगी, तो वहीं कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सतर्कता और समझदारी से काम लेना इस दौरान बेहद जरूरी होगा। हर परिस्थिति में धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखना आपकी सफलता की कुंजी साबित होगा।
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष (Aries)
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: साहसी, ऊर्जा प्रधान
शुभ धातु: तांबा
शुभ रंग: लाल
रत्न: मूंगा
ईष्ट देवता: श्री हनुमान जी
ग्रह मंत्र: "ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः"
सप्ताह का फल: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी और इस दौरान आप अपनी प्रतिभा और हुनर के बल पर अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए निर्णयों और कार्यों की तारीफ होगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत शुभता एवं लाभ लिए रहेगी। इस दौरान आप कारोबार में प्रगति और लाभ से संतुष्ट नजर आएंगे। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा सफल और सार्थक साबित होगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कुछ एक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। इस दौरान भूलकर भी अधिक लाभ के चक्कर में जोखिम भरा निवेश न करें और धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में उच्च अधिकारी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर के निजी मामलों में आवश्यकता से अधिक दखलंदाजी न करें। लव पार्टनर पर आपका हावी होना आपके संबंधों को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
विशेष उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को अर्घ्य देकर सूर्याष्टक का पाठ करें। मंगलवार को श्री हनुमान जी के दर्शन अवश्य करें।

वृष (Taurus)
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: भोगप्रिय, कलात्मक
शुभ धातु: चाँदी
शुभ रंग: सफेद, गुलाबी
रत्न: हीरा या ओपल
ईष्ट देवता: मां लक्ष्मी
ग्रह मंत्र: "ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः"
सप्ताह का फल: वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। करियर हो या कारोबार दोनों जगह चीजें कभी बनती तो कभी बिगड़ती नजर आएंगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपके धैर्य और विवेक की परीक्षा रहने वाली है। यदि आप लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलते हैं और समस्याओं से घबराए बगैर उनका एक-एक करके समाधान निकालने का प्रयास करते हैं तो निश्चित मानिए आपकी कोशिश रंग लाएगी। भूलकर भी हताश और निराश होकर समस्याओं से भागने की गलती न करें। सप्ताह की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहने वाली है, लेकिन उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान व्यवसाय में आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक मामलों व्यस्तता के चलते आप अपने करियर-कारोबार में थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहे, इसके लिए लोगों की भावनाओं की कद्र करें। विशेष रूप से माता और जीवनसाथी के साथ विनम्रता से पेश आएं। प्रेम संबंध में किसी भी गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें।
विशेष उपाय: प्रतिदिन स्फटिक शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा करें एवं रुद्राष्टक का पाठ करें। शुक्रवार को लक्ष्मी जी को गुलाबी पुष्प अर्पित करें।

मिथुन (Gemini)
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: चंचल, बुद्धिमान
शुभ धातु: कांसा
शुभ रंग: हरा
रत्न: पन्ना (उचित परामर्श के बाद)
ईष्ट देवता: श्री गणेश
ग्रह मंत्र: “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः”
सप्ताह का फल: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। घर-परिवार से लेकर करियर-कारोबार में चीजें अनुकूल बनी रहेंगी लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप कहीं अति उत्साह में कोई गलती न कर बैठें। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर घर लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी। आपको यह समझना होगा कि आप कहते क्या हैं और दूसरों तक पहुंचता क्या है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। प्रतियोगिता-परीक्षा आदि की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह उपलब्धि लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने द्वारा किए गये परिश्रम और प्रयास के बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में खानपान और दिनचर्या सही रखें। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य का आशीर्वाद और स्नेह आपको प्राप्त होगा।
उपाय (मूल): प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क (Cancer)
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, पोषक
शुभ धातु: चाँदी
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
रत्न: मोती (उचित परामर्श के बाद)
ईष्ट देवता: भगवान शिव
ग्रह मंत्र: “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्राय नमः”
सप्ताह का फल: कर्क राशि के जातकों को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का स्लोगन हर समय याद रखना होगा। करियर हो या फिर कारोबार किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके धन एवं मान दोनों की हानि करार सकती है, इसलिए किसी भी कार्य को खूब सतर्क होकर और सूझबूझ के साथ करें। किसी भी कार्य को कल पर टालने या उसमें आलस्य करने से बचें। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधीनस्थ और सहकर्मियों से अपेक्षाकृत कम सहयोग और समर्थन मिल पाएगा। घर-परिवार के लिए भी समय न निकाल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के भी योग बन सकते हैं। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाना चाहिए तथा अपने सामान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रेम प्रसंग में सावधानी अपेक्षित है। उतावलेपन या फिर बेवजह के दिखावे के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी से शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका रहेगा।
उपाय (मूल): प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।