Love Horoscope 27 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके रिश्ते में किसी भरोसेमंद व्यक्ति का हस्तक्षेप हो सकता है। यह वही है जिस पर आप सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं। इसलिए पार्टनर से जुड़ी कोई भी बात मानने से पहले खुद जांच लें। ईर्ष्या की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में अपनी भावनाओं पर भरोसा करना ही सही रहेगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज धैर्य की परीक्षा होगी। पार्टनर से बातचीत करते समय सोच-समझकर बोलें क्योंकि छोटी-सी नोकझोंक भी बड़ी बहस का रूप ले सकती है। शांत रहना ही बेहतर रहेगा। अनावश्यक विवाद आपको अच्छी चीजों से दूर कर सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज प्रेम आपके विचारों पर हावी रहेगा। लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। दोस्तों से सलाह लें और सोच-समझकर कदम बढ़ाएँ। आपका शांत और आकर्षक स्वभाव आज सबको अपनी ओर खींचेगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज रिश्तों में औपचारिकता ज़्यादा हो सकती है। तर्क-वितर्क से बचें वरना माहौल बिगड़ सकता है। साथी के साथ प्यार और भावनाओं को जगाने की कोशिश करें, तभी दिन सुखद रहेगा।