फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaturgrahi Yog: इन चार राशि वालों के लिए चतुर्ग्रही योग दिलाएगा धन लाभ और सम्मान, मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 20 May 2023 01:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 20 May 2023 01:25 PM IST
विज्ञापन
Moon Transit In Aries 2023 Chandra Gochar Formed Chaturgrahi Yog Positive Impact on These Zodiac Sign
मेष राशि में चार ग्रहों का संयोग - फोटो : istock

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रह एक नियमित अंतराल पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का देश-दुनिया के साथ सभी जातकों के जीवन पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। चंद्रमा जहां हर ढाई दिनों के बाद अपनी राशि बदलते है तो वहीं शनि ढाई साल के बाद ही अपनी राशि बदलते हैं। वैदिक गणना के अनुसार इस समय देवताओं के गुरु बृहस्पति मेष राशि की यात्रा पर हैं जहां पर चंद्रमा भी मौजूद हैं। इसके अलावा राहु और बुध ग्रह भी मेष राशि में विराजमान हैं। ऐसे मेष राशि में चार ग्रहों का संयोग बना हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी एक ही राशि में चार ग्रह मौजूद होते हैं चतुर्ग्रही योग बनता है। यह चतुर्ग्रही योग बहुत ही शुभ माना जाता है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। मेष राशि में चार ग्रहों का संयोग बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।



Weekly Horoscope (22-28 May): जानिए यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Moon Transit In Aries 2023 Chandra Gochar Formed Chaturgrahi Yog Positive Impact on These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
मेष राशि में बना चतुर्ग्रही योग कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभ देने वाला होगा। चतुर्ग्रही योग से कर्क राशि वालों को नौकरी और व्यापार में बहुत ही अच्छे मौके हासिल होंगे। कार्यों में आपको अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। आपके यश में वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 
Moon Transit In Aries 2023 Chandra Gochar Formed Chaturgrahi Yog Positive Impact on These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि में चार ग्रहों के संयोग के कारण वृश्चिक राशि के जातकों को काफी धन लाभ और मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के संकेत है। आपको सभी कामों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग किसी के साथ कोई व्यापार या धंधा साझेदारी में कर रहे हैं उनके लिए अच्छे मौके मिलेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से कार्यों में गति और धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां और अच्छी सेहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Moon Transit In Aries 2023 Chandra Gochar Formed Chaturgrahi Yog Positive Impact on These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए मेष राशि में बना चतुर्ग्रही योग किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। आपकी सफलता का ग्राफ आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। धन लाभ के मौके आपको मिलेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले काफी बदलाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Moon Transit In Aries 2023 Chandra Gochar Formed Chaturgrahi Yog Positive Impact on These Zodiac Sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों का लाभ के बहुत ही अच्छे मौके मिलेंगे। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर रहने वाली है। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से कुछ बहुत बड़ा मिल सकता है। नई योजनाओं की रफ्तार भी बढ़ी हुई मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed