फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (22-28 May): जानिए यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sun, 21 May 2023 06:56 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 21 May 2023 06:56 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 may 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के करियर और कारोबार के लिए यह सप्ताह विशेष सफलता और मान-सम्मान को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी कार्य विशेष को बेहतर तरीके से करने के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आपके सीनियर की आप पर पूरी कृपा बरसेगी। कुल मिलाकर आपके भाग्य की वृद्धि होगी तथा धनलाभ होने की पूरी संभावना है। मनचाहे प्रमोशन की शुभ सूचना भी आपको इस सप्ताह प्राप्त हो सकती है। आपको इस सप्ताह आश्चर्यजनक रूप से तमाम बड़ी परेशानियों से मुक्ति मिल जायेगी। कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रशंसा होगी। शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। धन लाभ में वृद्धि होगी। इस सप्ताह सेहत सामान्य रहेगी। जिन लोगों को सेहत संंबंधी कोई दिक्कत चल रही थी उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर-परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज मस्ती करते हुए दिन बीतेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। 

उपाय: पारद शिवलिंग की पूजा मनचाहा फल देने और जीवन में शुभता बढ़ाने वाली साबित होगी। 

weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 may 2023 know predictions of all zodiac signs
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृष 
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक साबित होगा। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें जैसे मौसमी बीमारी या कोई पुरानी बीमारी उभरने से शारीरिक कष्ट मिल सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक आपको स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। पूर्व में निवेश किए गए धन से लाभ संभव है। हालांकि इस सप्ताह भी किसी योजना या व्यापार में धन का निवेश करने पर लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। भविष्य में आप इसका बड़ा लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। हालांकि आपको धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता एवं भाई-बहनों का पूरा सहयोग समर्थन मिलता रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रमणीय स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। देवी दुर्गा के किसी एक मंत्र का प्रतिदिन एक माला जप करें।
weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 may 2023 know predictions of all zodiac signs
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि वालों का यह सप्ताह हंसी-खुशी बीतने वाला है। इस सप्ताह आपको तमाम तरह के धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी सदस्य को मिली बड़ी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में किसी प्रिय सदस्य के आने से आपकी खुशियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिजनों के साथ अच्छे पल बिताने और पिकनिक-पार्टी के खूब अवसर प्राप्त होंगे। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। आप खुद को चुस्त-दुरुस्त पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह गुडलक लिए है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार का विस्तार करने में कामयाब होंगे। वृष राशि से जुड़े लोगों की बाजार में साख बढ़ेगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। बीते कुछ समय से चली आ रही व्यापारिक मंदी इस सप्ताह काफी हद तक दूर हो जाएगी। करियर-कारोबार के संबंध में की गई यात्राएं शुभता और लाभ लिए रहेंगी। अपने प्रियतम के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 may 2023 know predictions of all zodiac signs
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलाने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही इष्ट-मित्रों की मदद से आपके अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह आप अपने कार्य को बहुत गंभीरता के साथ समय पर करेंगे, जिससे उन्हें अपने सीनियर की तरफ से प्रशंसा और अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में धनागम के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। परिजनों एवं मित्रों का सहयोग आपको पूरे सप्ताह उत्साहित रखेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने प्रयासों का आशातीत लाभ प्राप्त होगा एवं यदि आप प्रमोशन या फिर जीवन से जुड़े किसी क्षेत्र में कोई अन्य सफलता मिलने की आस लगाए हुए हैं तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय बढि़या चलता हुआ नजर आएगा। लव पार्टनर के साथ बढि़या ट्यूनिंग बनी रहेगी और उसके साथ अधिक समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। पति-पत्नी एक दूसरे को प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे। खन-पान में लापरवाही न बरतें, अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन शिव की साधना और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 22 to 28 may 2023 know predictions of all zodiac signs
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह करियर-कारोबार में तो मनचाही सफलता और लाभ के योग बनेंगे लेकिन रिश्ते-नाते और प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा मुश्किलों भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में भाई-बहन या किसी नाते-रिश्तेदार से वाद-विवाद हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा वर्षों से बने-बनाए संबंध एक झटके में टूट सकते हैं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध अत्यधिक खुशियों भरा रहेगा। इस दौरान उनके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है और कारोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को सीनियर का पूरा सहयोग मिलने से सभी कार्यों में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू महिलाओं का अधिक समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed