फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Venus Conjunction: कर्क राशि में मंगल और शुक्र की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Sat, 20 May 2023 09:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 20 May 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
Mars Venus Conjunction 2023 Will Be Careful For These 3 Zodiac Signs
shukra gochar benefits - फोटो : अमर उजाला
10 मई को भूमि पुत्र मंगल ने कर्क राशि में प्रवेश किया है वहीं 30 मई को दैत्य गुरु शुक्र भी कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे है। मंगल 1 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे ऐसे में 1 जुलाई तक मंगल शुक्र की युति अपने प्रभाव से लोगों को प्रभावित करेगी। इन दोनों ग्रहों की युति होंने से 3 राशि ऐसी है जिन्हे बेहद सावधान रहना होगा। आइये जानते है। 

 
Mars Venus Conjunction 2023 Will Be Careful For These 3 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह युति द्वादश भाव में होगी जिसे व्यय भाव कहा जाता है। इस भाव में मंगल शुक्र की युति आपको आर्थिक रूप से तंग करने का काम कर सकती है। इस समय यात्राओं पर काफी समय और धन खर्च हो सकता है और आपको थकान भी होगी। इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको नौकरी में बदलाव का मौका मिलेगा लेकिन वर्तमान में बेहतर आपको प्राप्त नहीं होगा। इस समय किसी बाहरी स्त्री के कारण आपकी इमेज को ख़राब किया जा सकता है। 

Mars Venus Yuti: 30 मई से 1 जुलाई तक कर्क राशि में मंगल शुक्र की युति, 3 राशियों को होगी धन की प्राप्ति
Mars Venus Conjunction 2023 Will Be Careful For These 3 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि- इस राशि के जातकों के लिए मंगल शुक्र की युति अष्टम भाव में होगी जिसे कष्टकारक माना गया है। इस भाव में यह युति आपकी पत्नी के लिए कष्टकारी साबित हो सकती है। इस समय आपको वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी से आर्थिक लेनदेन करते समय आपको बेहद सावधान रहना होगा। इस समय अपनी वाणी को मीठा रखे। आपके कड़वे स्वभाव के कारण परिवार में कलह हो सकती है। इस समय वाहन सावधानी से चलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars Venus Conjunction 2023 Will Be Careful For These 3 Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए यह युति शत्रु भाव यानी कि छठे भाव में होगी। इस भाव में इस युति के कारण आपको कार्य स्थल पर किसी महिला सहकर्मी के द्वारा अपमानित किया जा सकता है। इस समय आपको अपने प्रेमी की भावनाओं की कद्र करके आगे बढ़ना होगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को इस समय कार्यों में देरी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे है तो सोचसमझकर आगे बढ़ना होगा। अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed