फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्रमा-शनि की युति से 27 फरवरी को बनेगा खतरनाक विष योग, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Mon, 24 Feb 2025 04:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 24 Feb 2025 04:00 PM IST
सार

27 फरवरी को कुंभ राशि में विष योग बनेगा। इस अशुभ योग के बनने पर कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन
moon shani conjunction in kumbh rashi and will make vish yog these zodiac sign will be careful
चंद्रमा-शनि की युति से बना विष योग - फोटो : अमर उजाला

27 फरवरी को कुंभ राशि में दो प्रमुख ग्रहों की युति से विष योग का निर्माण होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में विष योग को बहुत ही अशुभ योग माना जाता है। आपको बता दें कि ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ग्रहों के अलग-अलग समय प गोचर करने से शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योग बनते हैं। 27 फरवरी को बनने वाला यह योग शनि और चंद्रमा की युति से बनेगा। शनि जहां ढाई वर्षों में अपनी राशि बदलते हैं तो वहीं चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद चाल से चलते तो वहीं चंद्रमा सबसे तेज चाल से गोचर करते हैं। आपको बता दें चंद्रमा 27 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं वहीं शनि पहले से ही कुंभ राशि में हैं। इस तरह से कुंभ राशि में चंद्रमा-शनि की युति होगी। यह युति अशुभ मानी जाती है ऐसे में इस योग से तीन राशि वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जररूत है। आइए जानते हैं चंद्रमा-शनि की युति से किन-किन राशि वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। 

moon shani conjunction in kumbh rashi and will make vish yog these zodiac sign will be careful
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए विष योग बनना शुभ संकेत नहीं है। इस अशुभ योग से कर्क राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। चंद्रमा-शनि की यह युति आपके अष्टम भाव में बनेगी। इस तरह से आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। कोई भी नया कार्य शुरू करने से आपको बचना होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। धन हानि होने की भी संभावना है। ऐसे में आपको किसी के साथ कुछ बातों को शेयर करने से बचना होगा। 
moon shani conjunction in kumbh rashi and will make vish yog these zodiac sign will be careful
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए विष योग का बनना आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कन्या राशि के लोगों के लिए यह युति छठे भाव में बनेगा। ऐसे में आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्कता होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपके चक्कर काटने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कुछ परेशानियों की सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में हानि होने की संभावना है। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
moon shani conjunction in kumbh rashi and will make vish yog these zodiac sign will be careful
मीन राशि
27 फरवरी को चंद्रमा-शनि की युति मीन राशि वालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह विष योग आपकी राशि से 12 भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में अचानक से आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। बेफिजूल के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको कोई नया काम इस दौरान शुरू करने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से यह योग अच्छा नहीं होगा। छोटी-मोटी दुर्घटना भी हो सकती है जिसमें आपको सतर्क रहना होगा। 

धन और वैभव के कारक शुक्र ग्रह 2 मार्च को होंगे वक्री, इन राशियों को मिलेगा फायदा

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत

Astro Tips: सफलता और भाग्य में वृद्धि के लिए सप्ताह के सात दिन पहनें इस रंग के कपड़े

Shani Sade Sati 2025: कुंभ राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा, कम होगा साढ़ेसाती का प्रभाव

Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March) : सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed