फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर मालव्य और शश राजयोग का शुभ संयोग, इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम

Mon, 24 Feb 2025 01:03 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 24 Feb 2025 01:03 PM IST
सार

Shash And Malavya Rajyog: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व को भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह की वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों में इसे शिव-पार्वती के मिलन का दिन भी कहते हैं।

विज्ञापन
Shash And Malavya Rajyog on Mahashivratri 2025 know lucky zodiac signs in hindi
Shash And Malavya Rajyog: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व को भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह की वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला

Shash And Malavya Rajyog: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व को भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह की वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों में इसे शिव-पार्वती के मिलन का दिन भी कहते हैं। मान्यता है कि अगर इस तिथि पर शिव-पार्वती और उनके पूरे परिवार की सच्चे भाव से उपासना की जाए, तो साधक के वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती हैं। वहीं कन्याओं की मनचाहा वर पाने की कामना भी पूर्ण होती हैं।



पंचांग के मुताबिक इस वर्ष 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन शश और मालव्य राजयोग का निर्माण होगा जिससे कुछ राशियों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। बता दें इस तिथि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। वहीं इस दौरान न्याय के देवता शनि देव भी शश राजयोग का निर्माण करेंगे। माना जा रहा है कि इन राजयोगों के प्रभाव से इन तीन राशियों को करियर और व्यापार में मनचाहा लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Shash And Malavya Rajyog on Mahashivratri 2025 know lucky zodiac signs in hindi
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। इस दौरान अविवाहित जातकों के लिए किसी योग्य वर का रिश्ता भी आ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
महाशिवरात्रि पर बन रहे इन राजयोगों से मिथुन राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। कारोबारी जातक इस दौरान पार्टनरशिप कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ मिलने के योग है। परिवार के साथ समय बिताने के खूब मौके हासिल होंगे। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या घेरे हुए थी, तो वह भी दूर हो सकती है। मिथुन राशि वालों के धन-धान्य में वृद्धि होती हैं। सरकारी कार्यों में जबरदस्त सफलता प्राप्ति के योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। इस दौरान अविवाहित जातकों के लिए किसी योग्य वर का रिश्ता भी आ सकता है।

Shash And Malavya Rajyog on Mahashivratri 2025 know lucky zodiac signs in hindi
सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार मालव्य राजयोग आपके जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आ सकता है। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगार जातकों को नौकरी के नए मौके प्राप्त होंगे। आय बढ़ सकती है। कारोबार में सफलता मिलने के योग है। धार्मिक यात्राओं से आपको फायदा मिलेगा। परिवार के साथ विदेश जाने की प्लानिंग करेंगे। इस दौरान शश राजयोग के प्रभाव से आपको करियर में सफलता मिल सकती है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही आपको पारिवारिक जीवन में भी काफी अच्छा बदलाव भी देखने को मिलेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shash And Malavya Rajyog on Mahashivratri 2025 know lucky zodiac signs in hindi
मन प्रसन्न और शांत रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे जातकों का रिश्ता विवाह में बदल सकता है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर लेकर आएगा। आप ग्रहों के शुभ प्रभाव से जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करेंगे। निवेश से अच्छा खासा धन एकत्रित होगा। इस दौरान भाग्य का अच्छा साथ मिलने से करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न और शांत रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे जातकों का रिश्ता विवाह में बदल सकता है।

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर करें इन चार मंत्रों का जाप, महादेव होंगे प्रसन्न

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed