फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेष राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Sat, 01 Apr 2017 08:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 01 Apr 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 1st april
राश‌िचक्र - फोटो : getty images
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos

मेष राश‌ि: मेहनत का मिलेगा फल

daily rashiphal 1st april
मेष राश‌ि

आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिल सकती है। ये एक नई नौकरी भी हो सकती है। साथी के लिए कुछ अतिरिक्त समय निकालें, जिससे आप अपनी भावनाओं को बता सकें। आज रिश्तों में विश्वास भी बढ़ेगा। उम्मीद में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको मेहनत का फल भी मिलेगा। कर्मचारी ईनाम की उम्मीद कर सकते हैं। लेखे जोखे से संबंध रखने वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। दिल के रोग से पीड़ित लोगों को आज कुछ राहत मिलेगी। खाने पीेने पर ध्यान दें और संतुलित खाना खाएं।

वृष राश‌ि: भविष्य पर लगाए ध्यान

daily rashiphal 1st april
वृष राश‌ि

अचानक ही आज कोई दोस्त आपके घर रहने आ जाए। अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। खतरे से बचते हुए अपना ध्यान अपने भविष्य की कल्पना में लगाएं। इंजीनियरिंग या सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम ना लें। ऐसे सौदों के लिए आज का दिन बिल्कुल अनुकूल नहीं हैं। सावधानी पूर्ण कदम उठा कर अपने निवेश किए हुए धन की रक्षा करें। आज आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। सेहत गिरती हुई नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: पदोन्नति की उम्मीद

daily rashiphal 1st april
म‌िथुन राश‌ि

लंबे  समय से आपके साथ समय बिताने का इंतजार कर दोस्तों व परिवार से साथ समय समय बिताएं। आज आपका पहला आकर्षण आपका प्यार बन सकता है। कार्यालय में समूह के साथ काम करने के लिए काफी अच्छा दिन है। आपको ये महसूस होगा कि जिस प्रोजेक्ट को आप आगे बढ़ा रहे हैं, उसे इस स्तर तक लाने के लिए आपके समूह के सदस्यों का ही सहयोग आपको यहां तक लाया है। पदोन्नति के संयोग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा दबाव रहेगा। लेकिन चिंता ना करें। आज आपका किसी पुरानी बीमारी में पीछा छूट जाएगा। बस आपको पौष्टिक खाना और व्यायाम पर ध्यान देना होगा। 

विज्ञापन

कर्क राशि: नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले योजना बनाए

daily rashiphal 1st april
कर्क राशि

आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। आज आप शहर से बाहर भ्रमण के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके अपने साथी के साथ दोबारा से अच्छे संबंध कायम होंगे। अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें।  छोटी गलतियों और लापरवाही से बचें। किसी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले पूरी योजना बना लें। अगर सही योजना के साथ व्यवसाय शुरू करेंगे तो लाभ होगा। आज आंख संबंधी कुछ समस्या हो सकती है। इसीलिए आंखो का ख्याल रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed