फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

October 2025 Horoscope: इन तीन राशियों को इस महीने मिलेगा आर्थिक लाभ और सफलता, पढ़ें अक्तूबर माह का राशिफल

Sat, 27 Sep 2025 07:53 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 07:53 PM IST
सार

Masik Rashifal October: अक्तूबर 2025 ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। यह समय आत्ममंथन और नए निर्णयों का होगा, जब करियर, रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन में बदलाव संभव हैं। आर्थिक और स्वास्थ्य मामलों में सावधानी जरूरी है, जबकि रिश्तों में संवाद और विश्वास बनाए रखना शुभ रहेगा।

विज्ञापन
Monthly Horoscope Rashifal October Month Aries Leo Libra Aquarius October Maah Ka Rashifal in hindi
मासिक राशिफल अक्तूबर - फोटो : amar ujala

October 2025 Rashifal : अक्तूबर 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। यह समय लोगों के लिए आत्ममंथन और नए निर्णय लेने का होगा, जब वे अपने करियर, रिश्तों और व्यक्तिगत जीवन में नए विकल्प तलाश सकते हैं। इस महीने ग्रहों की स्थिति कई मामलों में जीवन की दिशा तय करने में मदद करेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा, क्योंकि लाभ और खर्च दोनों एक साथ बढ़ सकते हैं। वहीं, रिश्तों में संवाद और विश्वास बनाए रखना शुभ रहेगा। स्वास्थ्य के लिए संतुलित दिनचर्या और मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक होगा, ताकि जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

अक्तूबर में विशेष रूप से पांच ग्रहों  बुध, शुक्र, सूर्य, गुरु और मंगल की चाल बदलने जा रही है, जो सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगी। 3 अक्तूबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे, 9 अक्तूबर को शुक्र कन्या राशि में, 17 अक्तूबर को सूर्य तुला राशि में, 19 अक्तूबर को गुरु कर्क राशि में और 27 अक्तूबर को मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों की चाल बदलने से कुछ राशियों को शुभ अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। यह महीना नए अवसरों, चुनौतियों और जीवन में बदलाव का संकेत लेकर आ रहा है, जिसमें सकारात्मक सोच और समझदारी ही सफलता की कुंजी होगी।

Monthly Horoscope Rashifal October Month Aries Leo Libra Aquarius October Maah Ka Rashifal in hindi
अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
अक्तूबर में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, जिससे मेष राशि वालों के करियर और प्रतिष्ठा में बदलाव के संकेत हैं। पुराने रुके प्रोजेक्ट्स को नया जीवन मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक माहौल बनेगा। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें और तनाव व थकान से दूर रहें।

Monthly Horoscope Rashifal October Month Aries Leo Libra Aquarius October Maah Ka Rashifal in hindi
कामकाज में धीरे-धीरे सुधार होगा, साझेदारी और नेटवर्किंग से सफलता मिलेगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
अक्तूबर माह में वृषभ राशि के जातकों को स्थिरता और नए अवसर दोनों मिलेंगे। कामकाज में धीरे-धीरे सुधार होगा, साझेदारी और नेटवर्किंग से सफलता मिलेगी। सामाजिक छवि बेहतर बनेगी और धन-लाभ के मामले में स्थिति मजबूत होगी। प्रेम और संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हल्की चिड़चिड़ापन या एलर्जी की समस्या हो सकती है, सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monthly Horoscope Rashifal October Month Aries Leo Libra Aquarius October Maah Ka Rashifal in hindi
नौकरी या व्यवसाय में अचानक अवसर मिल सकते हैं, पर उन्हें समझदारी से अपनाएं। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना परिवर्तन और गति लेकर आ सकता है । नौकरी या व्यवसाय में अचानक अवसर मिल सकते हैं, पर उन्हें समझदारी से अपनाएं। शिक्षा, यात्रा और संचार के क्षेत्र में लाभ होगा। परिवार का समर्थन मिलेगा। पुराने निवेशों से लाभ हो सकता है, नए निवेश में सावधानी रखें। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, संतुलित आहार लें।

विज्ञापन
Monthly Horoscope Rashifal October Month Aries Leo Libra Aquarius October Maah Ka Rashifal in hindi
सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
अक्तूबर का महीना कर्क राशि वालों के लिए आध्यात्मिक उन्नति और आंतरिक बदलाव का समय लाएगा। मन  सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगाऔर संबंधों में समझ बढ़ेगी। सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन स्थिर रहेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक सुख बढ़ेगा और दूरियां कम होंगी। मानसिक थकान और तनाव से बचें, ध्यान और विश्राम जरूरी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed