Love Horoscope 28 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
2 of 13
किसी नुकसान या निराशा से मन भारी महसूस हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। किसी नुकसान या निराशा से मन भारी महसूस हो सकता है। अपनी ज़िंदगी की अच्छी चीज़ों के लिए आभारी रहें और प्यार में किसी तरह की ज़िद न करें। नम्रता और समझदारी से रिश्तों में गहराई लाने का मौका है। किसी समारोह या यात्रा की संभावना है, जो आपके मूड को बेहतर कर सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना न भूलें।
3 of 13
जल्दबाज़ी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप थोड़े भावनात्मक हो सकते हैं, लेकिन यही समय है अपने अंदर की ताकत को पहचानने का। रिश्तों में ज़बरदस्ती या दबाव बनाने के बजाय समझदारी से पेश आएं,इससे संबंध और भी मधुर होंगे। घर-परिवार में कुछ हलचल हो सकती है, लेकिन ये बदलाव सकारात्मक अवसर भी लाएंगे। कोई पार्टी या आयोजन आपको नए लोगों से जोड़ सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। जल्दबाज़ी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
4 of 13
घरेलू मोर्चे पर उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन इनसे नई योजनाओं की शुरुआत भी होगी।
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए नए रिश्तों और ताज़गी भरे अवसरों का है। कोई पुराना रिश्ता फिर से नज़दीक आ सकता है या नई जान-पहचान दिल को छू सकती है। अगर मन थोड़ा टूटा हुआ महसूस कर रहा है, तो खुद को समय दें। प्यार में नम्रता और धैर्य से चीज़ें सुलझेंगी। घरेलू मोर्चे पर उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन इनसे नई योजनाओं की शुरुआत भी होगी। जल्दबाज़ी से बचें और हर स्थिति को सोच-समझकर हैंडल करें।
5 of 13
अपने मन से असुरक्षा और शंका की भावनाओं को दूर करें।
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज अपने साथी को समय देना और उनके दिल की बातों को समझना बहुत ज़रूरी है। याद रखें एक छोटी सी ठेस भी गहरी दरार छोड़ सकती है। अपने मन से असुरक्षा और शंका की भावनाओं को दूर करें। पिता या किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आप आज अपने ज़रूरी कामों में पूरा फोकस लगाएंगे और मेहनत के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। किसी भी चुनौती का सामना आप मजबूती से करेंगे और आपका पार्टनर आपका मज़बूत सहारा बनेगा।