फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monthly Horoscope February : मेष से लेकर मीन राशि वाले लोग फरवरी महीने में इस दिन रहें जरा बचके...

Tue, 01 Feb 2022 11:52 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Feb 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
monthly horoscope february 2022 monthly rashifal impact on all rashi
Monthly Horoscope February : संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला रहेगा। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि

माह बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग की उम्मीद। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। माह की 23 और 24 तारीख को रहें जरा बचके।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

monthly horoscope february 2022 monthly rashifal impact on all rashi
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
सफलताओं का सिलसिला पूर्ववत चलता रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जिद एवं आवेश को नियंत्रित रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल। माह की 16 और 17 तारीख को रहें जरा बचके।

monthly horoscope february 2022 monthly rashifal impact on all rashi
gemini rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला रहेगा। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। यह भी संभव है कि आप जितना प्रयास कर रहे होंगे उतना लाभ नहीं मिलेगा किंतु माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में सुधार के परिणाम स्वरूप स्थितियां सामान्य होंगी । आय के साधन बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
विज्ञापन
monthly horoscope february 2022 monthly rashifal impact on all rashi
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
माह कई तरह के उतार-चढ़ाव के बावजूद आय के साधन बढ़ाएगा। गुप्तशत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी किंतु भावनाओं में बहकर लिया गया नुकसानदेय सिद्ध होगा। इस अवधि के मध्य अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। माह की 25- 26 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
monthly horoscope february 2022 monthly rashifal impact on all rashi
rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
माह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ साथ होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेंगे। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा ।योजनाओं को गोपनीय रखेंगे तो  अधिक सफल रहेंगे ।माह की 4-5 फरवरी को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed