फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mithun Sankranti: सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों का होगा भाग्योदय

Wed, 04 Jun 2025 05:20 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 05:20 PM IST
सार

Mithun Sankranti Kab Hai: 15 जून 2025 की सुबह 6:52 बजे, सूर्य जब वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसे गोचर को मिथुन संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संक्रांति अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। 

विज्ञापन
Mithun Sankranti Sun enters in Gemini on june 15 Lucky for these zodiac signs
Surya Gochar in Mithun Rashi - फोटो : adobe stock

Mithun Rashi Mein Surya Ka Gochar: इस वर्ष 15 जून 2025 की सुबह 6:52 बजे, सूर्य जब वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसे गोचर को मिथुन संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संक्रांति अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। 


Kendra Yog: शनि देव बनाएंगे शक्तिशाली केंद्र राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जो वाणी, तर्क, संवाद और वाणिज्य के अधिपति हैं। जब सूर्य इस राशि में आता है, तो विचारों की धार तेज होती है, संचार की गति बढ़ती है, और नई योजनाओं का आरंभ शुभ माना जाता है। यह समय खास तौर पर लेखन, मीडिया, शिक्षा, मार्केटिंग और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अवसरों का द्वार खोलेगा। सूर्य जब मिथुन राशि में गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है।  ज्योतिष गणना के अनुसार इस गोचर के दौरान संचार, व्यापार, शिक्षा और सामाजिक संबंधों से जुड़े विषय सक्रिय होते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर  रहेगा लाभकारी। 
Trigrahi Yog: मिथुन राशि में त्रिग्रही योग बनने से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, मिलेगी सफलता

Mithun Sankranti Sun enters in Gemini on june 15 Lucky for these zodiac signs
यह समय आर्थिक योजना बनाने और बचत करने के लिए अनुकूल है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में गोचर का शुभ प्रभाव वृषभ राशि वालों को मिलेगा।  वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकती है। आपने पहले जो धन निवेश किया था उसका आपको लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। यह समय आर्थिक योजना बनाने और बचत करने के लिए अनुकूल है। 
 

Mithun Sankranti Sun enters in Gemini on june 15 Lucky for these zodiac signs
करियर के लिहाज से यह समय नई शुरुआत करने के लिए उत्तम है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि में सूर्य का गोचर आपके लिए सकरात्मक ऊर्जा लेकर आएगा।  यह गोचर आपके लग्न भाव में हो रहा है। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा समाज में आपकी पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। करियर के लिहाज से यह समय नई शुरुआत करने के लिए उत्तम है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Sankranti Sun enters in Gemini on june 15 Lucky for these zodiac signs
समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के स्वामी सूर्य ग्रह है।  इस गोचर से आपको लाभ होगा। करियर में उन्नति, प्रमोशन या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का अच्छा समय है। आपके मित्र इस समय आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। समाज में आपको मान सम्मान मिलेगा। अहंकार से बचें और साथियों के सहयोग की कद्र करें।

विज्ञापन
Mithun Sankranti Sun enters in Gemini on june 15 Lucky for these zodiac signs
उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा संभव है - फोटो : amar ujala

तुला राशि
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर तुला राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। पिछले की दिनों से आपके जो काम रुके हुए थे वो अब ठीक ढंग से चलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा संभव है। इस गोचर के दौरान तुला राशि के जातक आलस का त्याग करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed