फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mithun Sankranti: मिथुन संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, सूर्य देव के आशीर्वाद से मिलेगी सफलता

Sun, 15 Jun 2025 06:55 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 15 Jun 2025 06:55 AM IST
सार

जब सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे मिथुन संक्रांति कहा जाता है। यह तिथि दान-पुण्य और पितृ पूजन के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन कुछ खास उपायों को अपनाने से न केवल पितृ दोष में राहत मिलती है, बल्कि सूर्य देव की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Mithun Sankranti date 2025 upay donating things for good luck
मिथुन संक्रांति पर करें ये विशेष दान - फोटो : Adobe Stock

Mithun Sankranti 2025: हिंदू धार्मिक परंपराओं और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष स्थान है। मान्यता है कि सूर्यदेव ही एकमात्र ऐसे देवता हैं, जिनका प्रत्यक्ष दर्शन संभव है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जब सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे मिथुन संक्रांति कहा जाता है। यह तिथि दान-पुण्य और पितृ पूजन के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।



इस दिन विशेष रूप से पितरों के लिए पूजा-अर्चना और तर्पण करने की परंपरा है, जिससे पूर्वज संतुष्ट होते हैं और घर-परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। वर्ष 2025 में मिथुन संक्रांति 15 जून को मनाई जाएगी। इस दिन कुछ खास उपायों को अपनाने से न केवल पितृ दोष में राहत मिलती है, बल्कि सूर्य देव की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

Hariyali Teej 2025: पहली बार रखने जा रही हैं हरियाली तीज का व्रत? जान लें सभी नियम और पूजा विधि
Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि में नहीं करने चाहिए ये काम, रुष्ट हो सकती हैं माता

Mithun Sankranti date 2025 upay donating things for good luck
मिथुन संक्रांति पर करें ये विशेष दान - फोटो : Adobe Stock

मिथुन संक्रांति पर करें ये विशेष दान
अन्न का दान

इस दिन अन्न का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह ऐसा दान है जो घर में अन्न-धन की स्थिरता और समृद्धि बनाए रखता है। साथ ही पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

Mithun Sankranti date 2025 upay donating things for good luck
मिथुन संक्रांति पर करें ये विशेष दान - फोटो : adobe stock

जल का दान
भीषण गर्मी में जलदान का विशेष महत्व होता है। देवी-देवताओं के साथ-साथ पूर्वज भी इससे प्रसन्न होते हैं। शीतल जल का दान मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।

Touching Feet: भूलकर भी नहीं छूने चाहिए इन लोगों के पैर, आशीर्वाद की जगह मिल सकते हैं विपरीत प्रभाव
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को पीपल पूजन का क्या है महत्व, जानें जीवन की बाधाओं को दूर करने वाले उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Sankranti date 2025 upay donating things for good luck
मिथुन संक्रांति पर करें ये विशेष दान - फोटो : Adobe Stock

हरी मूंग दाल का दान
हरी मूंग बुध ग्रह से संबंधित होती है। इसके दान से बुध ग्रह की सकारात्मकता बढ़ती है, जिससे बुद्धि, संप्रेषण क्षमता और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति होती है।

Pradosh Vrat 2025: जून के आखिरी प्रदोष पर करें ये एक उपाय, पति की लंबी उम्र का मिलेगा आशीर्वाद
First Sawan Somwar 2025: कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
Mithun Sankranti date 2025 upay donating things for good luck
मिथुन संक्रांति पर करें ये विशेष दान - फोटो : adobe stock

मीठी वस्तुओं का दान
यदि परिवार में अक्सर मतभेद या तनाव रहता है, तो मिथुन संक्रांति के दिन मीठी चीजें जैसे मिश्री, गुड़ या चीनी दान करना लाभदायक होता है। यह जीवन में मिठास और सौहार्द्र बढ़ाता है।
 

Sawan Masik Shivratri 2025: सावन में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed