फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध का राशि परिवर्तन: शनि की राशि छोड़कर मीन राशि में प्रवेश, जानें किसके लिए शुभ

Mon, 06 Apr 2020 11:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Apr 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
mercury transit in pisces effect on zodiac sign
mercury transit

सभी नौ ग्रहों में बुध को राजकुमार की पदवी प्राप्त है। बुध ग्रह 7 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां यह 25 अप्रैल तक रहेंगे। फिर इसके बाद दोबारा राशि परिवर्तन करते हुए मेष राशि में भ्रमण करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मीन राशि बुध की नीच राशि होती है, वहीं जब बुध कन्या राशि में जाते हैं तो उच्च के माने जाते हैं। जब भी बुध उच्च राशि में जाते हैं तो इसका परिणाम सभी के लिए शुभ माना जाता है जबकि नीच राशि में गोचर से अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर बुध के मीन राशि में जाने से कैसा असर देखने को मिलेगा....

mercury transit in pisces effect on zodiac sign
राशि

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन 12वें भाव में हो रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली का यह भाव व्यय का भाव होता है। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन खर्चों में अत्याधिक व्यय के संकेत हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा जिसे वाद विवाद होने की संभावना है।

mercury transit in pisces effect on zodiac sign
राशि

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर आपको लाभ दिलाएगा। नौकरी में तरक्की और व्यापार में मुनाफा हो सकता है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit in pisces effect on zodiac sign
मिथुन

मिथुन 
आपको बुध का गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके काम की चारो तरफ प्रशंसा होगी। आप अपने प्रतिद्वंदियों का डटकर सामना करेंगे। परिवार के सदस्यों और दोस्तों का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

विज्ञापन
mercury transit in pisces effect on zodiac sign
राशि
कर्क
यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से वाद-विवाद बढ़ने से मानसिक परेशानी बढ़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed