Today Horoscope in Hindi, April 6, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
6 अप्रैल राशिफल: जानें सोमवार के लिए क्या कहता है आपका भाग्यफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान के भविष्य के प्रति काफी विचारवान रहेंगे और संतान से प्रेम करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन किसी व्यक्ति से झगड़ा भी हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। इनकम अच्छी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छे समाचार मिलेंगे और शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी शुभ समय की प्राप्ति होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने परिवार को ज्यादा समय देंगे। परिवार की जरूरतों को समझेंगे और उनके प्रति अपनी भावनाओं को जताएंगे। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापार में जबरदस्त तरक्की मिलेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है और वे बीमार पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज कोई बहुत अच्छी बात होगी, जो उन्हें बहुत खुश रखेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने के योग बनेंगे लेकिन यात्रा पर जाने की बजाय दूरभाष से काम चलाएं। इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से आपको अच्छा लाभ होगा। परिवार में सुख रहेगा। काम के सिलसिले में भी बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको काम में तरक्की के साथ पद वृद्धि मिल सकती है। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव मिलेगा, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा। जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के प्रति चिंतित रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। अपने संचित धन पर विचार करेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में काफी उथल-पुथल मचेगी और जीवनसाथी से झगड़ा भी हो सकता है और उनकी तबीयत भी बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। किसी से उधार कर्ज लेने के लिए दिन कमजोर है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापार भी बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे और उन्हें रोमांस के अवसर मिलेंगे।