{"_id":"63df4e6adebd0110d50d9991","slug":"mercury-transit-in-makar-2023-budh-ka-gochar-know-about-these-four-lucky-zodiac-signs-2023-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar 2023: बुध का शनि की राशि मकर में प्रवेश, इन चार राशि वालों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar 2023: बुध का शनि की राशि मकर में प्रवेश, इन चार राशि वालों को मिलेगा लाभ
Sun, 05 Feb 2023 12:08 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 05 Feb 2023 12:08 PM IST
सार
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन से युवाओं और व्यापार में सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है।
विज्ञापन
Budh Gochar 2023: बुध का मकर राशि में गोचर चार राशि वालों का होगा भाग्योदय
- फोटो : अमर उजाला
07 फरवरी 2027 को बुद्धि, वाणी, व्यापार और गणित के कारक ग्रह बुध अपनी राशि बदलने वाले हैं। बुध का यह गोचर शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में होगा। बुध 27 फरवरी तक इस राशि में 27 फरवरी तक रहेंगे, फिर इसके बाद शनि के स्वामित्व वाली दूसरी राशि कुंभ में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन से युवाओं और व्यापार में सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं बुध के मकर राशि में गोचर से किन-किन राशि वालों के लिए लाभकारी और भाग्यशाली रहने वाला साबित हो सकता है।
Trending Videos
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
बुध का गोचर आपकी राशि के सातवें भाव में होने जा रहा है। कुंडली का सातवां स्थान वैवाहिक जीवन और व्यापार में साझेदारी के रूप में देखा जाता है। ऐसे में बुध के गोचर से कर्क राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। प्यार और आपसी रिश्तों में बंधन पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। वहीं जो लोग इस समय अवविवाहित है बुध के शुभ प्रभाव से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके अलावा व्यापार में जो किसी के साथ साझेदारी में हैं उनको कोई अच्छी डील हो सकती है। यह डील साझेदारी के व्यवसाय में भविष्य में अच्छा साबित होगी।

कन्या राशि
राजकुमार ग्रह बुध का गोचर कन्या राशि वालों के लिए शुभ और उन्नति दिलाएगा। बुध आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करने जा रहा है। ऐसे में इस भाव से आपको संतानसुख, प्रेम सबंध और भाग्य में वृद्धि लेकर आ सकता है। आपके मान सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। संतान की ओर से आपको कोई शुभ और अच्छा समाचार प्राप्ति हो सकता है। प्रेम जीवन में समय लगाने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशि
बुध का गोचर तुला राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। आपकी राशि में बुध का गोचर चौथे भाव में होने से आपके भौतिक सुख-सुविधा में इजाफा देखने को मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके रूके हुए कार्य जल्द पूरे होंगे। आय के साधनों में इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है जिस कारण से आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।

धनु राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरफ से आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। महंगी तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। हीरे जवाहरात आदि का सुख प्राप्त होगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर समाज में छाप छोड़ जाएंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद समाप्त होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।