बुद्धि, वाणी, तर्कशास्त्र, बौद्धिक क्षमता, लेखन और व्यापार के कारक ग्रह बुध हर 15 दिनों के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। बुध 5 अगस्त को मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से देवगुरु बृहस्पति और सूर्य विराजमान हैं। ऐसे में कर्क राशि में त्रिग्रही और बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर किसी न किसी रूप में देखने को मिल सकता है। बुध के गोचर करने से पांच राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आएए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां।
बुध का चंद्रमा की राशि में गोचर कल, इन पांच राशियों को मिलेगा नौकरी-करियर में भाग्य का साथ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:00 PM IST
सार
बुद्धि और व्यापार के दाता ग्रह 5 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन