Love Rashifal 5 August 2026: 5 अगस्त का दिन प्रेम संबंधों के मामले में कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कुछ लोगों के रिश्तों में प्यार बढ़ेगा, तो वहीं कुछ राशियों को रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत रहेगी। आइए जानते हैं 5 अगस्त का लव राशिफल और जानें कि आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की ओर झुकाव रिश्ते की मजबूती को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। विवाहित लोगों के बीच रोमांस बना रहेगा और आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। वहीं सिंगल लोग आज घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्त रह सकते हैं।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपका साथी अपने स्नेहभरे शब्दों से आपका दिल जीत लेगा और माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शादीशुदा लोग कहीं बाहर घूमने या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। सिंगल लोगों के मन में पुराने रिश्ते को फिर से शुरू करने की इच्छा जाग सकती है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
पार्टनर का प्यार भरा व्यवहार आज आपके रिश्ते में नई ऊर्जा भर देगा और दूरियां कम होंगी। दोनों के बीच रोमांस का संतुलन बना रहेगा। सिंगल लोग आज भी पुरानी यादों में खोए रह सकते हैं।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आप अपने साथी के साथ खास पलों का आनंद लेंगे, हालांकि भावनात्मक रूप से थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। शादीशुदा लोग परिवार के साथ कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोगों को कार्यस्थल पर किसी से आकर्षण हो सकता है।