फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध ग्रह के गोचर से बना विपरीत राजयोग, इससे इन 4 राशि वालों को होगा भाग्योदय

Wed, 01 Mar 2023 03:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 01 Mar 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
Mercury Transit in Aquarius 2023 And Make Rajyog Know About Effect
बुध ग्रह सूर्य और शुक्र ग्रह के मित्र माने जाते हैं जबकि चंद्रमा और मंगल ग्रह इनके शत्रु ग्रह हैं। - फोटो : Pixabay

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध का गोचर बहुत ही मायने रखता है। बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि वालों का स्वामित्व प्राप्त है। बुध ग्रह सूर्य और शुक्र ग्रह के मित्र माने जाते हैं जबकि चंद्रमा और मंगल ग्रह इनके शत्रु ग्रह हैं। बुध का राशि परिवर्तन व्यक्ति के जीवन और देश-दुनिया और व्यापार में काफी प्रभाव डालता है। बुध हाल ही में कुंभ राशि में गोचर किया है। बुध का कुंभ राशि में गोचर करने से विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है जिस कारण से इसका विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ रहा है। बुध के कुंभ राशि में आने से विपरीत राजयोग बना हुआ है जिस कारण से कुछ राशि वालों को धनलाभ और तरक्की मिलने के योग है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां। 


 
Mercury Transit in Aquarius 2023 And Make Rajyog Know About Effect
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग बहुत बहुत ही लाभकारी और सफलता प्राप्त करने वाला योग है। बुध के राशि परिवर्तन से यह आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी के संकेत हैं। अचानक से आपको आपका रुका हुआ धन कहीं से प्राप्त होगा जिसकी वजह से आपको बहुत ही अच्छा महसूस होगा। निवेश से आप अच्छा धन कमा सकते हैं। जमीन-जायदाद से भी अच्छा लाभ मिलेगा। 
Mercury Transit in Aquarius 2023 And Make Rajyog Know About Effect
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए विपरीत राजयोग आपके लिए कई तरह के सुनहरे अवसर लेकर आएंगे। इस राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा हो रहा है और करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि के संकेत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit in Aquarius 2023 And Make Rajyog Know About Effect
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
बुध आपके छठे भाव में विराजमान है जहां पर पहले ही शनि और सूर्यदेव हैं। ऐसे में आपको अच्छा और शुभ समाचार मिलने के संकेत है। आय में इजाफा होने के संकेत है। कानूनी-मामलों में आपकी जीत होगी। पैतृक संपत्ति की बिक्री से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है उनके लिए बुध का गोचर और विपरीत राजयोग बहुत अच्छा साबित होगा। 
विज्ञापन
Mercury Transit in Aquarius 2023 And Make Rajyog Know About Effect
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। इस राशि में बुध तीसरे भाव में विराजमान होकर गोचर कर रहे हैं। ऐसे में नौकरी के लिए बहुत अच्छा समय है। जो लोग किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत है उनके लिए विपरीत राजयोग बहुत लाभ दिलाने वाला साबित होगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकते हैं। 

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed