फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

March Horoscope 2023: मार्च महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

Wed, 01 Mar 2023 06:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 01 Mar 2023 06:47 AM IST
विज्ञापन
monthly horoscope march 2023 march masik rashifal prediction for all zodiac signs
monthly horoscope - फोटो : अमर उजाला

Monthly Horoscope March 2023: मार्च का महीना अंग्रेजी कैलेंडर का तीसरा महीना होता है जबकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस महीने हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2080 शुरू हो जाएगा। चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि नया हिंदू वर्ष आरंभ हो जाएगा। मार्च के महीने में कई व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने में होली, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी जैसे प्रमुख व्रत मनाए जाएंगे। इसके अलावा मार्च 2023 में कई ग्रहों का गोचर होगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। 6 मार्च, 2023 को सबसे पहले शनि का कुंभ राशि में उदय होगा। 12 मार्च को शुक्र का मेष राशि में गोचर होगा। वहीं 13 मार्च को मंगल का मिथुन में और 15 मार्च को सूर्य का मीन राशि में गोचर होगा। फिर इसके अगले ही दिन 16 मार्च को बुध मीन राशि में आ जाएंगे। फिर महीने के अंत में बृहस्पतिदेव मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। आइए जानते हैं मार्च के महीने में इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।

monthly horoscope march 2023 march masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए मार्च महीने की शुरुआत उन तमाम समस्याओं से निजात दिलाने वाली होगी, जिसे आप बीते कई सप्ताह से झेलते चले आ रहे थे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि और विवेक से अपने विरोधियों की चाल को मात देने में कामयाब होंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकदमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलेगा। माह के दूसरे सप्ताह तक आप सुख-सुविधा से जुड़े किसी बहुप्रतीक्षित समान की खरीददारी कर सकते हैं। इस दौरान आपको इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर के साथ इस दौरान नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बने रहेंगे। माह के मध्य का समय आपके लिए मध्यम रहने वाला है, ऐसे में इस दौरान अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखें और कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में लापरवाही करने से बचें। इस दौरान कारोबार में लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का विषय बन सकती है। माह के उत्तरार्ध में आपको कोई भी निर्णय क्रोध में आकर लेने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

उपाय: प्रतिदिन प्रात:काल उगते सूर्य को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का कम से कम एक माला जप करें। 

monthly horoscope march 2023 march masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को मार्च के महीने में अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। इस महीने आपको एक बात गांठ बांध कर रखनी होगी कि आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। माह की शुरुआत में कठिन परिश्रम के बाद ही कार्यों में मन मुताबिक सफलता और धन अर्जित हो पाएगा। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद बेहतर तरीके से करने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई भी बड़ी डील बहुत सोच-समझकर करना होगा, अन्यथा लाभ की बजाय हानि झेलनी पड़ सकती है। माह का दूसरा सप्ताह आपकी सेहत के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। यह समय आपके घर-परिवार और प्रेम संबंध की दृष्टि से काफी संवेदनशील रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने सगे संबंधियों और प्रेम संबध को बनाए रखने के लिए उनकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। माह के मध्य का समय आपके लिए कुछ राहत भरा रह सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले छात्रों को इस दौरान कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सत्ता सरकार से जुड़े लोगों की पदोन्नति या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में अचानक से आए बड़े खर्चों से आपका बजट गड़बड़ा सकता है, ऐसे में धन का प्रबंधन करना उचित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की शमी अथवा बेलपत्र चढ़ाकर पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
monthly horoscope march 2023 march masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च के महीने के उत्तरार्ध का थोड़ा समय छोड़ दें तो कुल मिलाकर पूरा महीना बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को माह की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित पदोन्नति का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि लंबे समय से किसी मनचाही जगह पर ट्रांस्फर या फिर किसी अहम जिम्मेदारी के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह कामना भी इस माह पूरी हो सकती है। इस दौरान आपको धन लाभ व पारिवारिक सुख में बढ़ोत्तरी होती हुई नजर आएगी। माह के मध्य में आपको कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी या आवेश में आकर लेने से बचना चाहिए। इस दौरान अपने काम को बेहतर तरीके करने से आपको अपने बॉस से शाबासी मिल सकती है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। विदेश में करियर और कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों की राह में आ रही बड़ी अड़चन दूर होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े झमेले दूर होंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। व्यवसाय से जुड़े उन लोगों को माह के मध्य में बड़ा लाभ मिल सकता है जो पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं। माह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा मिलाजुला रहने वालाा है। ऐसे में इस दौरान कोई भी निर्णय सावधानीपूर्वक ही लें। प्रेम संबंध की दृष्टि से मार्च का महीना अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आपकी बात बन जाएगी। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करने के अवसर प्राप्त रहेंगे। इस माह आपको अपने खान-पान का खूब ख्याल रखना है, अन्यथा आपको पेट से संबंधित कष्ट झेलना पड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
monthly horoscope march 2023 march masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों को मार्च के महीने में बड़े बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। जीवन में होने वाले ये बदलाव कुछ आपके मन मुताबिक तो कुछ मन के विपरीत हो सकते हैं। मसलन माह की शुरुआत उन लोगों के लिए शुभ रहने वाली है जो लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे। यह समय उनके लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है जो अपने कारोबार के विस्तार के लिए प्रयासरत थे। ऐसा करने में आपको घर-परिवार के साथ इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। माह के दूसरे सप्ताह में करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं मनचाहे फल देने वाली साबित होगी। माह के मध्य में अचानक से आपका तबादला अनचाही जगह पर हो सकता है या फिर आप पर जिम्मेदारियों का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों को कठिन परिश्रम से ही मनचाहे फल की प्राप्ति संभव हो पााएगी। इस दौरान बनते कामों में अचानक से विघ्न-बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। व्यवसाय में भी संघर्ष एवं कठिन हालात बन सकते हैं, हालांकि आप अपनी बुद्धि एवं विवेक से निर्वाह योग्य धन अर्जित करने में कामयाब हो जाएंगे। माह के उत्तरार्ध में अचानक से घर की मरम्मत या फिर किसी अन्य जरूरत पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वे आपके बने बनाए काम या फिर कहें आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें और पक्षियों को दाना डालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed