फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Vakri 2024: वक्री बुध इन राशि वालों के लिए ला सकते हैं मुसीबत, पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Thu, 21 Nov 2024 12:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 21 Nov 2024 12:06 PM IST
सार

Budh Vakri 2024: 26 नवंबर 2024 को बुध ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में शाम को वक्री हो रहे हैं। वक्री का मतलब उल्टी चाल से होता है। बुध ग्रह के वक्री होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर जरूर पड़ता है।

विज्ञापन
mercury retrograde in scorpio negative impact on these zodiac signs
बुध ग्रह होंगे वक्री - फोटो : अमर उजाला

Budh Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को गणित, वाणी और संचार का कारक ग्रह माना जाता है। बुध को ग्रहों का राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। बुध ग्रह सूर्य के सबसे करीब होते हैं इस कारण से यह ज्यादातर समय अस्त अवस्था में रहते हैं। 26 नवंबर 2024 को बुध ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में शाम को वक्री हो रहे हैं। वक्री का मतलब उल्टी चाल से होता है। बुध ग्रह के वक्री होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर जरूर पड़ता है। बुध के वक्री होने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ तो वहीं कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं बुध के वक्री होने से किन-किन राशि वालों को सतर्क रहना होगा। 



साल 2025 में मिथुन राशि में बनेगा शक्तिशाली राजयोग, इन राशि वालों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

mercury retrograde in scorpio negative impact on these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
वृश्चिक राशि में वाणी और संचार के कारक बुध वक्री होकर बुध आपके आठवें भाव में गोचर करेंगे। बुध के आठवें भाव में वक्री होने से आपको सेहत संबंधी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद पैदा हो सकता है। धन के मामले में आपको कुछ परेशानियां आएंगी। धन हानि की संभावना है। 

Kanya Rashifal 2025 : कैसा रहेगा कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2025, जाने हर महीने का राशिफल

mercury retrograde in scorpio negative impact on these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को बुध के वक्री होने से करियर संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। लाभ के अवसरों में कमी आएगी। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अतिरिक्त काम दिया जाएगा से आपको मन व्यथित हो सकता है। कार्यों में असफलताएं प्राप्त होने के संकेत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mercury retrograde in scorpio negative impact on these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
बुध का वक्री वृश्चिक राशि में आपके लग्न भाव में होगा। इससे आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। कामकाज में मन नहीं लगेगा। धन अधिक खर्च होगा। वैवाहिक जीवन में साथी संग कुछ अनबन हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं जहां पर आपको काफी भागदौड़ हो सकती है। मन में नकारात्मकता हावी रह सकती है। 
विज्ञापन
mercury retrograde in scorpio negative impact on these zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों को करियर के मामले में चुनौतियों का सामना करन पड़ सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला बिना सोचे-समझे न करें नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से काम को लेकर बहसबाजी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को किसी नई योजना में निवेश करने के बारे में अभी नहीं सोचना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed