फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल ग्रह करेंगे वृषभ राशि में गोचर, 12 जुलाई के बाद चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत

Mon, 01 Jul 2024 01:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Jul 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
mars transit in taurus on 12 july these zodiac signs will be lucky
मंगल का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

जुलाई का महीना ग्रहों के गोचर के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं जिससे कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण होता है। ग्रह समय-समय पर अपनी स्वराशि, मित्र और शत्रु ग्रहों की राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। आपको बता दें कि महान, साहसी और पराक्रमी ग्रह भूमिपुत्र मंगल 12 जुलाई को अपने मित्र की राशि वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं और इनका मंगल से मित्रता का संबंध होता है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को 12 जुलाई के बाद भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां जिनके ऊपर मंगलदेव की कृपा बनेगी। 

mars transit in taurus on 12 july these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
मंगल का गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में होगा ऐसे में आपके लिए मंगल का गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बुद्धि और विवेक के बल पर आप बड़े से बड़ा कार्य बहुत ही आसानी से करने में कामयाब रहेंगे। 12 जुलाई के बाद आपका अच्छा समय शुरू होगा। आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। मिले अवसरों को अपने फायदे में बदलने में कामयाब होंगे। 
mars transit in taurus on 12 july these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
12 जुलाई को मंगल का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव यानी धन और वाणी के स्थान पर होगा। ऐसे में मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। अब से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। आपको आर्थिक मोर्चे पर अतिरिक्त धन कमाने के अवसर मिलेंगे। आप जिस योजना पर बहुत समय से लगे हुए थे अब उसमें कामयाबी मिलेगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in taurus on 12 july these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि 
मंगल का अपने मित्र शुक्रदेव की राशि वृषभ में गोचर कुंभ राशि के जातकों को लाभ दिलाने में कामयाब होगा। आपकी राशि से यह गोचर चौथे भाव में होगा। इस तरह से 12 जुलाई के बाद से आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगा। मंगल के वृषभ राशि में गोचर के दौरान आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों में अच्छी सफलताएं मिलेगी। जो लोग जमीन से संबंधित कार्यों में लिप्त है उन्हे अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं करियर में अच्छी तरक्की भी मिलेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अटके हुए धन की वापसी संभव है। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed