फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Transit 2022: मंगल का धनु राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव और किन राशि वालों के लिए वरदान

Sun, 16 Jan 2022 11:17 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Jan 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
mars transit 2022 mars transit in sagittarius impact on all zodiac signs
मंगल का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

ग्रह प्रभावों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पृथ्वी पुत्र मंगल 16 जनवरी की सायं 4 बजकर 28 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 26 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 47 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल का राशि परिवर्तन सभी जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहता है। इनके प्रभाव से प्राकृतिक आपदाओं से सम्बंधित शुभ-अशुभ प्रभाव भी प्रत्यक्ष दिखाई देता है। धनु राशि पर इनके गोचर काल के समय अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   


mars transit 2022 mars transit in sagittarius impact on all zodiac signs
राशि
मेष राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान भी करेंगे विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। पारिवारिक मतभेद बढ़ने न दें।
mars transit 2022 mars transit in sagittarius impact on all zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव ला सकता है। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit 2022 mars transit in sagittarius impact on all zodiac signs
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा और विलंब होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। किसी भी तरह की नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर बेहतरीन रहेगा।
विज्ञापन
mars transit 2022 mars transit in sagittarius impact on all zodiac signs
राशि

कर्क राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन परिणाम देंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत कार्य व्यापार में उन्नति होगी किंतु इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना अधिक रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। दुर्घटना तथा अधिक खर्च से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed