Mangal Vakri 2024 Rashifal: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल बदलने की घटना का बहुत महत्व है। दृक पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह शनिवार, 7 दिसंबर 2024 को सुबह 5:01 बजे वक्री हो जाएंगे और सोमवार, 24 फरवरी, 2025 को प्रातः 7:27 बजे तक इसी अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होने से जातक को करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही हनुमान जी की कृपा साधक पर बरसती रहती है। सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार,दिसंबर में मंगल के वक्री होने से कुछ राशियों को बहुत लाभ होगा। आइए जानते हैं मंगल के वक्री होने से किन राशियों की किस्मत चमकेगी।
Mangal Vakri 2024: दिसंबर माह में मंगल ग्रह होंगे वक्री, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
मंगल की वक्री चाल लाभकारी हो सकती है। क्योंकि मंगल आपकी राशि के लग्न भाव में वक्री होगा। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही यह गोचर आपके निजी जीवन में सौभाग्य लेकर आएगा। आपके प्रेम संबंधों में खुशियां बढ़ेंगी और आपको सच्चा जीवनसाथी मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको संबद्ध लाभ भी मिल सकता है।
तुला राशि
मंगल की वक्री चाल आपके लिए पेशेवर और व्यावसायिक दृष्टि से फायदेमंद हो सकती है। क्योंकि मंगल आपकी राशि से कर्म भाव में वक्री होगा। इसलिए इस अवधि में आप अपने कार्य और व्यवसाय में प्रगति कर सकते हैं। वहीं कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी। इसके अलावा व्यापारियों को इस अवधि में अच्छे ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे लाभ हो सकता है। करियर के नए और बेहतर अवसर प्राप्त करने का अवसर है। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस समय आपके पिता के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मंगल की वक्री चाल अनुकूल रह सकती है। क्योंकि मंगल आपकी राशि के नौवें भाव में वक्री होगा। इसलिए इस अवधि में भाग्य आपका साथ देगा। इस दौरान आप दोस्तों या परिवार के साथ किसी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। मंगल की वक्री चाल विद्यार्थियों के लिए भी अच्छे परिणाम लेकर आएगी। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से यह स्थिति आपके लिए काफी अनुकूल हो सकती है। आप अपनी इच्छानुसार कोई भी संपत्ति खरीद या बेच भी सकते हैं। आप किसी धार्मिक या लाभकारी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।