Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली से पहले बदलेगी देवगुरु बृहस्पति की चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन और मिलेंगी सफलताएं

Wed, 14 Aug 2024 02:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 14 Aug 2024 02:29 PM IST
सार

Guru Vakri 2024:  शुभ ग्रह गुरु अक्तूबर माह में वृषभ राशि में रहते हुए वक्री चाल चलने जा रहे हैं। गुरु ग्रह किसी एक राशि में लगभग 12 वर्षों तक रहते हैं इस तरह से 12 साल बाद गुरु वृषभ राशि में वक्री होंगे।

विज्ञापन
Guru Vakri October 2024 Jupiter Vakri In Taurus Know Positive Effects On These Zodiac Signs
अक्तूबर माह में गुरु ग्रह - फोटो : अमर उजाला

Guru Vakri 2024: सभी ग्रहों में देवगुरु बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। गुरु ग्रह का सभी ग्रहों के साथ मित्र का संबंध होता है। देवगुरु बृहस्पति को धनु और मीन राशि का स्वामित्व प्राप्त है। गुरु कर्क राशि में उच्च के जबकि मकर राशि में नीच के होते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं साथ ही ये ग्रह वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव होने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुभ ग्रह गुरु अक्तूबर माह में वृषभ राशि में रहते हुए वक्री चाल चलने जा रहे हैं। गुरु ग्रह किसी एक राशि में लगभग 12 वर्षों तक रहते हैं इस तरह से 12 साल बाद गुरु वृषभ राशि में वक्री होंगे। गुरु के दिवाली के पहले ही वक्री होने का लाभ कुछ राशि के जातकों को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन है वे भाग्यशाली राशियां। 

Trending Videos
Guru Vakri October 2024 Jupiter Vakri In Taurus Know Positive Effects On These Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
अक्तूबर माह में गुरु का 12 वर्षों के बाद आपकी ही राशि में रहते हुए वक्री होना बहुत ही फायदेमंद होने जा रहा है। गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होंगे। इस तरह से गुरु का शुभ प्रभाव आपके शरीर और व्यक्तित्व में होगा। आपका समाज में मान-सम्मान और कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको अच्छा धन लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव चाहते हैं उन्हें नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है। वैवाहि जीवन अच्छा रहेगा। साथी संग आने वाला समय सुखमय रहेगा। 

Guru Vakri October 2024 Jupiter Vakri In Taurus Know Positive Effects On These Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
गुरु का वृषभ राशि में वक्री होना सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ है। गुरु ग्रह आपकी राशि से कुंडली के कर्म भाव में वक्री होंगे। जिस कारण से आपके कामकाज में तरक्की मिलने की संभावना है। कारोबार में अच्छा लाभ और विस्तार की अच्छी संभावना है। आपको इनकम के अलग-अलग और कई तरह के रास्ते मिलेंगे। अचानक धन लाभ के योग सिंह राशि के जातकों को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन भी मिल सकता है। जो काम अधूरे थे वह अब पूरे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Vakri October 2024 Jupiter Vakri In Taurus Know Positive Effects On These Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
देवगुरु बृहस्पति का अक्तूबर माह में वक्री होना कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध होगा। गुरु ग्रह आपकी राशि के आय और लाभ स्थान पर वक्री होंगे। इस तरह से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। यह लाभ आपके पैतृक संपत्ति से भी मिल सकता है। कुछ नई योजनाएं काफी प्रभावशाली रहने वाली है। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed