Mangal Nakshatra Parivartan 2026: मंगल कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं और अब नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि हैं, जबकि इसके अधिष्ठाता देवता बृहस्पति माने जाते हैं। ऐसे में मंगल का शनि के नक्षत्र में प्रवेश कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव लेकर आ सकता है। दरअसल, मंगल इस समय कर्क राशि में स्थित हैं, जिसे उनकी नीच राशि माना जाता है। ऐसे में मंगल के शुभ प्रभाव में कमी आ सकती है। वहीं, शनि के नक्षत्र में मंगल का प्रवेश कुछ राशियों के लिए परेशानियां बढ़ाने वाला हो सकता है। इस दौरान नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को कामकाज में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में जातकों को विशेषतौर पर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए इनके नाम जानते हैं।
शनि के घर मंगल का गोचर इन 3 राशि वालों को कर सकता है परेशान, अक्तूबर तक नौकरी-सेहत पर पड़ेगा भारी असर
Mangal Nakshatra Parivartan 2026: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। लेकिन इन 3 राशि के लोगों के लिए समय परेशानियां लेकर आ सकता है। नौकरी-व्यापार, परिवार और सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। आपको छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। नए लोगों से मिलकर कुछ परेशानियां सामने आएंगी। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें और सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत भी आपके मानसिक कष्ट का कारण बनेगी। सेहत को लेकर भी लापरवाही न बरतें।
शनि की साढ़ेसाती: अगले साल किस राशि पर चढ़ेगी साढ़ेसाती और किसे मिलेगी मुक्ति? यहां जानें नाम
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय मिलाजुला रह सकता है। आपको धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन साथ ही खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत के जरिए स्थिति को संभालने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम सूझबूझ और विवेक के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं।
मकर राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मकर राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कामकाज के क्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करने का प्रयास करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए खूब भागदौड़ करनी पड़ेगी। हालांकि, काम के दबाव के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस समय आप आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान बातचीत सोच-समझकर करें और किसी भी तरह के विवाद से बचने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें और जल्दबाजी से बचें।
लकी राशियां: इन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर, मिलेगी मनचाही सफलता