फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   mars importance in astrology effects in kundli and remedies of mangal planet

क्या होता है जब मंगल कुंडली में होते हैं शुभ, जानिए सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव

Tue, 07 Jul 2026 05:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 Jul 2026 05:54 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष महत्व होता है। अगर कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी है तो व्यक्ति के अंदर जोश और साहस बहुत ज्यादा होता है। 

विज्ञापन
mars importance in astrology effects in kundli and remedies of mangal planet
कुंडली में मजबूत मंगल के लक्षण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को सेनापति का दर्जा प्राप्त है। मंगल ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है- मेष और वृश्चिक। मंगल ग्रह साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति, सेना, युद्ध, रक्त और नेतृत्व करने की क्षमता से जुड़ा हुआ है। जन्म कुंडली में मंगल की स्थिति उसके स्वभाव, शक्ति और निर्णय क्षमता पर असर डालती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कुंडली में मंगल की पोजिशन अच्छी है तो व्यक्ति को उसके जीवन में बड़ी कामयाबी हासिल होती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कुंडली में मंगल की स्थिति अगर कमजोर हैं तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ज्योतिष में मंगल ग्रह
ज्योतिष में मंगल ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति बहुत ही साहसी, पराक्रमी, निडर और आत्मविश्वास से भरा हुआ होता है। मंगल ग्रह का संबंध जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं से होता है। मंगल ग्रह भूमि, भवन, वाहन, सेना, पुलिस और खेल-कूद सें संबंधित होता है। कुंडली में मंगल ग्रह के मजबूत होने से आसानी से कठिन से कठिन परिस्थितियों से पार हो जाता है। इसके अलावा मंगल विवाह से संबंधी मामलों में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 
विज्ञापन


कुंडली में मंगल ग्रह के शुभ होने पर लाभ
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर जन्म कुंडली में मंगल उच्च, स्वराशि और दूसरे शुभ ग्रहों की द्दष्टि पड़ती है तो व्यक्ति बहुत ही साहसी, ऊर्जावान और जोश से भरपूर होता है। मजबूत मंगल के प्रभाव के कारण ऐसे लोग भूमि, भवन, वाहन और संपत्ति का सुख हासिल करने में कामयाब होते हैं। करियर में उन्नति के अवसरों में वृद्धि और आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली में अशुभ मंगल का प्रभाव
जब किसी जातक की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है यानी मंगल नीच राशि, शत्रु राशि और पाप ग्रहों से पीड़ित होता है तो व्यक्ति को क्रोध, वाद-विवाद, चोट, दुर्घटना, संपत्ति विवाद और दांपत्य जीवन में कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मंगलदोष के कारण विवाह में देरी और वैवाहिक जीवन में मतभेद, कोर्ट-कचहरी के मामलों में वाद-विवाद बढ़ता है। 

मंगल को मजबूत करने के उपाय
कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के कई उपाय होते हैं। कुंडली में मंगल को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी उपासना करें। मंगलदेव से संबंधित मंत्रों का 108 बार जाप करें। मसूर की दाल, लाल कपड़े, गुड़ और तांबे का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

Chandrma Gochar In Mesh: 8 से 10 जुलाई तक इन 4 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, हर काम में मिलेगी सफलता

Numerology: सबसे अच्छी सलाह देते हैं इस मूलांक के लोग, हर समस्या का देते हैं सटीक समाधान

Sawan 2026: सावन में इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, शिव जी की कृपा से बदलेगा समय और खुलेंगे तरक्की के रास्ते


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed