Ank Jyotish 10 July: 10 जुलाई का दिन कई मूलांक वालों के जीवन में नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को खर्च, निर्णय और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। जानिए मूलांक 1 से 9 तक सभी जातकों का आज का अंक ज्योतिष राशिफल।
Aaj Ka Ank Jyotish 10 July: इन चार मूलांक वालों को रहना होगा अलर्ट, लापरवाही पड़ सकती है भारी
Today Numerology Prediction 10 July: अपने मूलांक से जानें कैसा रहेगा दिन ? और क्या कहता है आपका करियर-व्यापार
अंक 1
आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। धन लाभ के लिए सभी प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों की सराहना होगी। काम के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में लाभ दिला सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
अंक 2
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज कुछ मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य का सहयोग मानसिक सुकून देगा। परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
अंक 3
आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और मन शांत रहेगा। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है। पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा।
शुभ अंक-30
शुभ रंग- लाल
अंक 4
अपनी भावनाओं को सही शब्दों में व्यक्त करने से संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यों की सही योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी अतिरिक्त सावधानी रखना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक-8
शुभ रंग- नारंगी