{"_id":"6656c958e918cfd7e608bb05","slug":"mangal-gochar-2024-mars-transit-in-aries-will-make-ruchak-rajyoga-these-zodiac-signs-will-be-lucky-2024-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mangal Gochar 2024 : मंगल करेंगे अपनी प्रिय राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ और चमकेगा भाग्य","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mangal Gochar 2024 : मंगल करेंगे अपनी प्रिय राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ और चमकेगा भाग्य
Wed, 29 May 2024 11:59 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 29 May 2024 11:59 AM IST
विज्ञापन
मंगल का राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान संवत्सर के राजा मंगल मीन राशि की यात्रा समाप्त करके 01 जून को दोपहर बाद 03 बजकर 37 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 12 जुलाई की शाम 6 बजकर 58 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में चले जाएंगे। मंगल का अपनी राशि मेष में गोचर करने के परिणाम स्वरूप कई राशि के जातकों के लिए ‘रूचक’योग बनेगा, जिसका प्रभाव बड़ा शुभकारी रहेगा। अन्य राशि के जातकों के लिए इनका गोचर काल कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
अपनी ही राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव इस राशि के जातकों के लिए वरदान की तरह हैं इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरम्भ करना हो, किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो, जमीन-जायदाद का क्रय विक्रय करना हो, सेना, पुलिस अथवा अग्निशमन विभाग में नौकरी आदि के लिए आवेदन करना हो, रियल एस्टेट के क्षेत्र में भाग्य आजमाना हो तो उनके लिए बेहतरीन अवसर है। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
Budh Gochar 2024: वृषभ राशि में बुध का प्रवेश, इन राशियों को मिलेगी नौकरी और अच्छी सफलता
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम वाला रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा। इसका दूरगामी परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। झगड़े-विवाद के मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा।

मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए हर तरह से सफलता कारक सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। व्यापारिक सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। अलगाववाद की भी स्थिति आ सकती है।

कर्क राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपको मनोनुकूल फल प्रदान करेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। जमीन-जायदाद के मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं।