फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2024: वृषभ राशि में बुध का प्रवेश, इन राशियों को मिलेगी नौकरी और अच्छी सफलता

Tue, 28 May 2024 12:35 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 28 May 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2024 Know Effects Of Budh On Taurus In Hindi
budh gochar 2024: ज्योतिष में बुध को ग्रहों में राजकुमार और बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह बुध 31 मई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 जून की रात्रि 11 बजकर 05 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी जातकों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
Budh Gochar 2024 Know Effects Of Budh On Taurus In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। वाणी में मधुरता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग संबंधी समस्या और पेट संबंधी विकार से सावधान रहना पड़ेगा।
Budh Gochar 2024 Know Effects Of Budh On Taurus In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो इनका आगमन किसी वरदान से कम नहीं है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों  तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2024 Know Effects Of Budh On Taurus In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से बारहवें में व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना तो करवाएंगे। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी परिस्थितियों विपरीत हो सकती हैं। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं।
विज्ञापन
Budh Gochar 2024 Know Effects Of Budh On Taurus In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। आय के संसाधनों में तो वृद्धि रहेगी ही उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों  तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। जिसका परिणाम सुखद रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed