फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

June Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Thu, 30 May 2024 04:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 30 May 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
june monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
जून मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के लिए जून महीने की शुरुआत थोड़ी चुनौती लिए रह सकती है। इस दौरान आपको जहां जीवन से जुड़े तमाम क्षेत्रों में प्रगति एवं लाभ पाने के अवसर मिलेंगे तो वहीं आपको स्वयं को सिद्ध करने की चुनौती भी बनी रहेगी। आपको लोगों की आलोचनाओं को नजरंदाज करते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। जून महीने में आपकी स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है। इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें और बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं।

जून महीने का दूसरा सप्ताह आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपके शुभचिंतक आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन हासिल होगा। करियर-कारोबार में तेजी से प्रगति होती नजर आएगी। इस दौरान आप अपनी कार्य योजना में अमूल चूल बदलाव ला सकते हैं। खास बात यह कि आपके द्वारा किया गया कोई भी नया प्रयोग सफल साबित होगा। व्यवसाय में लाभ होगा तथा वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह समय आपके लिए उत्तम साबित होगा। इस दौरान परिजनों के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा संभव है।

माह के मध्य में आपको अपनी ऊर्जा, धन एवं समय का प्रबंधन करके चलना होगा। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करने की बहुत आवश्यकता रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। माह के उत्तरार्ध में एक बार फिर आपको सौभाग्य का साथ मिलना प्रारंभ होगा। इस दौरान धीमी गति से ही सही लेकिन आपके कामकाज में बढ़ोत्तरी होती नजर आएगी और आपको लाभ भी प्राप्त होगा। माह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत और संबंध का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान मौसमी बीमारी से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

june monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ 
वृषभ राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत मिश्रित फलदायक साबित होगी। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा वे अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जून महीने की शुरुआत में अपेक्षाकृत कम लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान उन्हें धन कमाने के लिए शार्टकट अपनाने या फिर नियम कानून तोड़ने से बचना चाहिए। इस दौरान आपको अपने सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। संतान पक्ष से जुड़ी चिंता आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान कुछ गलतफहमियां के चलते आपकी लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि माह के मध्य तक एक बार फिर लव पार्टनर से मेल-मिलाप हो जाएगा। जिसके चलते एक बार फिर से आपके रिश्ते सामान्य हो जाएंगे।

करियर-कारोबार की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का समर्थन और सहयोग हासिल होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

जून महीने के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। भूमि-भवन अथवा वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।
june monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए महीना शुभता और सौभाग्य लिए है। इस माह आपको जीवन में प्रगति एवं लाभ प्राप्ति के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको घर एवं बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन हासिल होगा। माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जिससे आपके घर में खुशियों का महौल बना रहेगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। इस दौरान आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। आपके सुख-साधन एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी पर्सनल लाइफ भी बेहद शानदार बनी रहेगी। घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

करियर-कारोबार की दृष्टि से महीने के मध्य का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस दौरान आपकी आय और व्यय में असंतुलन देखने को मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान कोई भी बड़ी व्यावसायिक डील करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेना चाहिए। इस दौरान अनावश्यक चीजों पर आपका धन अधिक खर्च होगा। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

माह के मध्य में लंबे समय बात किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें और उसकी भावनाओं को नजरअंदाज न करें। माह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। मिथुन राशि के जातकों को इस माह अपनी किसी भी बीमारी या शारीरिक तकलीफ की अनदेखी करने से बचना चाहिए अन्यथा लापरवाही बरतने पर मानसिक एवं शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
june monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए जून के महीने में किसी भी काम को कल पर टालने अथवा लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान और अपमान दोनों ही झेलना पड़ सकता है। माह की शुरुआत में आपको करियर और कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान बेरोजगार लोगों के मिलने वाले अवसर को खोने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें इसके लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोग जून महीने के पूर्वार्ध में अपने कारोबार की प्रगति एवं लाभ से थोड़ा असंतुष्ट नजर आ सकते हैं। इस दौरान धीमी गति से ही सही लेकिन आपको व्यवसाय में लाभ होगा। इस दौरान नौकरीपेशा महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में कुछ मुश्किलें आ सकती है।

जून महीने के पूर्वार्ध में स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर रिश्ते बिगड़ सकते हैं। किसी बात को लेकर लाइफ अथवा लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान किसी भी मुद्दे को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। माह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में अपने जन्मस्थान से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे।

व्यावसायिक दृष्टि से पूर्वार्ध के मुकाबले यह समय आपके लिए ज्यादा अनुकूल और लाभप्रद साबित होगा। आपको अचानक कहीं से बड़ी धनराशि की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह का उत्तरार्ध ज्यादा सुखद साबित होगा। इस दौरान अविवावहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। इस दौरान आपकी लव लाइफ शानदार रहने वाली है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उसका आशीर्वाद प्राप्त करें।

विज्ञापन
june monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपको भाग्य के भरोसे बैठने की बजाय अपने कर्म पर ज्यादा विश्वास करना होगा। यदि आप सही दिशा में सही तरीके से प्रयास करते हैं तो आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता जरूर मिलेगी। जून महीने की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपको न सिर्फ अपने करियर-कारोबार बल्कि अपने निजी जीवन से जुड़े कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेना चाहिए।

जून माह के मध्य में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा शुभ एवं मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। आपके करियर का ग्रॉफ तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। जिन लोगों के साथ आपके संबंध बिगड़ गये थे वो आपसे एक बार फिर दोबारा जुड़ने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे। लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। इस दौरान किसी बुजुर्ग अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद दूर होंगे।

माह के उत्तरार्ध में किसी कार्य को जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में करने से बचें। इस दौरान आपका बड़बोलापन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ सोच-समझकर बात व्यवहार करें। जून माह में व्यर्थ का तनाव लेने से बचें और यदि आपको किसी तरह की शारीरिक दिक्कत है तो उसके इलाज में जरा भी लापरवाही न बरते। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विवाहित लोगों कादांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed