{"_id":"68d2559ef9197f2e060ec14d","slug":"baby-born-in-navratri-astrology-navratri-mein-janm-lene-wale-bacche-kaise-hote-hain-2025-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baby Born In Navratri: नवरात्रि में जन्मे बच्चों पर होती है माता रानी का विशेष कृपा, जानें इनकी खासियत","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Baby Born In Navratri: नवरात्रि में जन्मे बच्चों पर होती है माता रानी का विशेष कृपा, जानें इनकी खासियत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 24 Sep 2025 06:02 PM IST
सार
शास्त्रों में कहा गया है कि नवरात्रि के समय जन्म लेने वाले लोग भी खास गुणों के धनी होते हैं। आइए जानते हैं कि इस अवधि में जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है और उनके जीवन कैसा होता है।
नवरात्रि में जन्मे लोगों का स्वभाव
- फोटो : adobe stock
नवरात्रि में जन्मे लोगों का स्वभाव
नवरात्रि में जन्म लेने वाले बच्चे बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं, क्योंकि इन पर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है। इनके स्वभाव में सकारात्मकता और विनम्रता झलकती है। सामाजिक जीवन में ये अपनी बातों से दूसरों को आकर्षित कर लेते हैं। हालांकि कभी-कभी ये एकांतप्रिय भी हो जाते हैं। ऐसे लोग सीमित मित्र बनाते हैं, लेकिन जिनसे जुड़ते हैं उनके लिए समर्पण भाव रखते हैं।
3 of 5
बौद्धिक क्षमता
- फोटो : adobe stock
बौद्धिक क्षमता
नवरात्रि के दौरान जन्म लेने वालों की बुद्धि तेज होती है। वे नई चीजें जल्दी सीखने की सक्षमता रखते हैं। साथ ही कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखते हैं। शिक्षा और ज्ञान की ओर इनका विशेष झुकाव होता है, जिससे इन्हें पढ़ाई में सफलता और सम्मान दोनों मिलते हैं। अक्सर इनके जीवन में शैक्षणिक या बौद्धिक क्षेत्र से जुड़ी कोई न कोई उपलब्धि देखने को मिलती है।
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में माता दुर्गा को अर्पित करें ये लाल फूल, मां बरसाएंगी कृपा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाग्य का साथ
- फोटो : adobe stock
भाग्य का साथ
ऐसे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। हालांकि इन्हें परिश्रम भी करना पड़ता है, लेकिन इनकी मेहनत अपेक्षाकृत जल्दी फल देती है। कई बार इनका भाग्योदय अचानक और अप्रत्याशित रूप से होता है। इनकी एक खासियत यह भी होती है कि ये कर्मशील रहते हैं, इसलिए इनका भाग्य खुद ही इनके प्रयासों का साथ देता है।
विज्ञापन
5 of 5
नवरात्रि में जन्मी कन्या
- फोटो : adobe stock
नवरात्रि में जन्मी कन्या
नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना होती है। मान्यता है कि इस अवधि में यदि किसी घर में कन्या जन्म ले, तो उसका आगमन सुख-समृद्धि का सूचक होता है। ऐसी कन्याएं जहां जाती हैं, वहां समृद्धि और शुभता का संचार होता है। ये कन्याएं प्रभावशाली व्यक्तित्व की धनी होती हैं और समाज में अपना अलग स्थान बना लेती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।