फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Kumbh 2025: माघ पूर्णिमा के दिन बन रहे कई शुभ योग, इन राशियों को होगा लाभ

Sat, 08 Feb 2025 06:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 06:09 AM IST
सार

Magh Purnima Par Shubh Yog: माघ पूर्णिमा की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी को सायं 6:56 मिनट से आरंभ हो जाएगी और 12 फरवरी को सायं 07:22 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा का स्नान किया जाएगा।

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 The next holy bath of Maha Kumbh is on Magh Purnima  these zodiac signs will get benefit
माघ पूर्णिमा - फोटो : amar ujala

Magh Purnima Par Shubh Yog: महाकुंभ का अगला पवित्र स्नान माघ पूर्णिमा के दिन होने जा रहा है। इस बार माघ माह की पूर्णिमा 12 फरवरी को है। इसके बाद से फाल्गुन का महीना शुरू हो जाएगा। माघ पूर्णिमा की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी को सायं 6:56 मिनट से आरंभ हो जाएगी और 12 फरवरी को सायं 07:22 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा का स्नान किया जाएगा। माघ पूर्णिमा के दिन कुछ शुभ योग का निर्माण हो रहा जो कुछ विशेष राशियों के लिए शुभ फल लेकर आएगा।  आइए जानते हैं कौन से योग बन रहे हैं। 


Budh Gochar 2025: बुध करेंगे मीन राशि में गोचर, इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Shani Nakshatra Gochar: अप्रैल में शनि देव करेंगे सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की लगेगी लॉटरी
Vastu Tips: लंबे समय से चल रही है धन की समस्या? समाधान के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय

Maha Kumbh 2025 The next holy bath of Maha Kumbh is on Magh Purnima  these zodiac signs will get benefit
माघ पूर्णिमा - फोटो : PTI

माघ पूर्णिमा के दिन बन रहे हैं ये शुभ योग 
माघ पूर्णिमा के दिन प्रातः काल सौभाग्य योग रहेगा। इसके बाद प्रातः 08:06 मिनट पर शोभन योग लग जाएगा। इसके अलावा शिववास योग भी बनेगा। इन शुभ योगों के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां। 

Maha Kumbh 2025 The next holy bath of Maha Kumbh is on Magh Purnima  these zodiac signs will get benefit
माघ पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों का जीवन माघ पूर्णिमा के बाद से खुशियां लेकर आएगा। माता से जो भी नाराजगी थी वो दूर होगी। यदि आप संपत्ति आदि की खरीद फरोख्त करना चाहते हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने की संभावना है। यदि आपके पास रोजगार नहीं है तो आपको रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 The next holy bath of Maha Kumbh is on Magh Purnima  these zodiac signs will get benefit
माघ पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि  
माघ पूर्णिमा के बाद कर्क राशि के जातकों का मानसिक और वित्तीय समस्याओं का समाधान होगा। आप इस दौरान भरपूर ऊर्जा और जोश में नजर आएंगे। आप इस दौरान जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। कुछ जातकों को इस अवधि में पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल पहले से अधिक सकारात्मक रहेगा। 

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 The next holy bath of Maha Kumbh is on Magh Purnima  these zodiac signs will get benefit
माघ पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
माघ पूर्णिमा के बाद जीवन में आ रही कई समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। आपने पहले कभी निवेश किया था जिसका वर्तमान में आपको लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग अपना व्यवसाय शुरू करने की योजनाएं बना सकती है, उनकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कन्या राशि के जातकों को विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने का मौका भी मिल सकता है। इस दौरान आपके संचित धन में वृद्धि होने की संभावना भी हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed