फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2025: बुध करेंगे मीन राशि में गोचर, इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Fri, 07 Feb 2025 12:11 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:11 PM IST
सार

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, एकाग्रता, त्वचा और संचार का कारक ग्रह माना गया है। कुंड़ली में उनकी स्थिति मजबूत होने पर जातक जन संपर्क में व्यवहारकुशल होता है, साथ ही करियर में भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। 

विज्ञापन
Budh Gochar 2025 date and time these zodiac signs will face problam
27 फरवरी 2025 को रात 11: 28 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे - फोटो : amar ujala

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, एकाग्रता, त्वचा और संचार का कारक ग्रह माना गया है। कुंड़ली में उनकी स्थिति मजबूत होने पर जातक जन संपर्क में व्यवहारकुशल होता है, साथ ही उसे करियर में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को शुभ ग्रह माना गया है और उन्हें सभी ग्रहों में राजकुमार का दर्जा भी प्राप्त है। माना जाता है कि बुध देव जब भी अपने स्थान में परिवर्तन करते हैं, तो 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। लेकिन इस दौरान कुछ राशियों की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। बता दें बुध देव 27 फरवरी 2025 को रात 11: 28 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, आइए इनके नाम जानते हैं।

Budh Gochar 2025 date and time these zodiac signs will face problam
सोची हुई योजनाएं असफल होंगी। जीवनसाथी से अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार बुध का गोचर मेष राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। निवेश में मनचाहा लाभ न मिलने पर तनाव बना रहेगा, जिसका बुरा प्रभाव परीक्षा पर पड़ेगा। सोची हुई योजनाएं असफल होंगी। जीवनसाथी से अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान की कोई बात बुरी लग सकती हैं। आपने यदि सेहत में लापरवाही दिखाई, तो आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आप अपनी योजनाओं को टालने से बचें।

Budh Gochar 2025 date and time these zodiac signs will face problam
नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को अभी और मेहनत करनी होगी। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
यह समय मिथुन राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा  रहेगा। आपके परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। वैवाहिक जीवन में खटपट तनाव का बड़ा कारण बन सकती है। आत्मविश्वास में कमी होने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को अभी और मेहनत करनी होगी। लाइफ पार्टनर से भी मनमुटाव हो सकता है। बिना किसी कारण ही खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव बढ़ सकता है। कोर्ट में चल रहा कोई मामला अभी अटक सकता है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2025 date and time these zodiac signs will face problam
लाइफ पार्टनर से भी मनमुटाव हो सकता है। आपको बेवजह यात्रा करने से बचना होगा। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार बुध का गोचर आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। बिजनेस के कामों को पूरा करने में समस्याएं आ सकती हैं। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं, उन्हें धन हानि होने की पूरी-पूरी संभावना है। ऑफिस में बॉस से खटपट होगी। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर से भी मनमुटाव हो सकता है। आपको बेवजह यात्रा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed