फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Virgo Monthly Horoscope November 2026 kanya masik rashifal November monthly rashifal

नवंबर मासिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए दौड़भाग भरा हो सकता है माह, हो सकती है बड़ी डील

Fri, 30 Oct 2026 06:01 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 30 Oct 2026 06:01 PM IST
सार

कन्या राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। महीने की शुरुआत में कामकाज से जुड़े मामलों में काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Virgo Monthly Horoscope November 2026 kanya masik rashifal November monthly rashifal
नवंबर मासिक राशिफल - फोटो : AI

विस्तार

कन्या राशि पृथ्वी तत्व की राशि है और इसके स्वामी बुध देव हैं। इस राशि के जातक बुद्धिमान, व्यवस्थित, मेहनती और हर काम को बारीकी से करने वाले होते हैं। ये अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाते हैं। आइए जानते हैं कि नवंबर का महीना कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


कन्या राशि (नवंबर मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

कन्या राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। महीने की शुरुआत में कामकाज से जुड़े मामलों में काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। हालांकि दूसरे सप्ताह से स्थितियां बेहतर होने लगेंगी। विदेश से जुड़े कारोबार या काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। इस दौरान विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं। सरकारी और प्रशासनिक क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होने से रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन


साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। महीने का मध्य समय लक्ष्य आधारित काम करने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। आप तय समय से पहले अपने लक्ष्य पूरे कर सकते हैं। व्यापारियों को कोई बड़ा सौदा मिलने की संभावना है। हालांकि तीसरे सप्ताह में नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी काम में बाधा डाल सकती हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में किसी महिला के सहयोग से आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अपनी बातचीत और व्यवहार से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
प्रेम और पारिवारिक संबंधों के लिहाज से महीने की शुरुआत सुखद रहेगी। दोस्तों, शुभचिंतकों और लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे। महीने के मध्य में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में पिता का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा। उत्तरार्ध में प्रेम संबंधों में खुशियां बढ़ सकती हैं और लव पार्टनर की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने के तीसरे सप्ताह में काम की अधिकता के कारण थकान और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच आराम के लिए भी समय निकालें और सेहत को नजरअंदाज न करें।


उपाय
प्रतिदिन भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और श्री गणेश सहस्रनाम का पाठ करें।

शुक्रादित्य योग 2026: 6 नवंबर तक इन 3 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, बनेंगे करियर और धन में तरक्की के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed